• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

सतना में 6 हजार बकायादारों को निगम का नोटिस, 15 दिन की मोहलत फिर सील होंगी संपत्तियां

नगर निगम सतना ने वर्षों से संपत्तिकर जमा नहीं करने वाले बड़े बकायादारों के खिलाफ अब आर-पार की तैयारी कर ली है। निगम के खजाने पर 54 करोड़ 83 लाख रुपये का बकाया भारी पड़ रहा है।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 08:39:57 AM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 08:39:57 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
सतना में 6 हजार बकायादारों को निगम का नोटिस, 15 दिन की मोहलत फिर सील होंगी संपत्तियां
नियमानुसार कार्रवाई में किसी तरह की ढिलाई न बरती जाए। नईदुनिया

HighLights

  1. कुर्की के दौरान मौजूद रहेंगे एसडीएम
  2. जरूरत पड़ने पर पुलिस भी संभालेगी मोर्चा
  3. निगम की सख्ती का सामना करना पड़ेगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। निगम के खजाने पर 54 करोड़ 83 लाख रुपये की वसूली के लिए निगम ने करीब छह हजार ऐसे करदाताओं को चिह्नित किया है, जिन पर 50 हजार रुपये से अधिक का संपत्तिकर बकाया है।

सीलिंग और कुर्की की कार्रवाई की जाएगी

सभी को नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर भुगतान करने की मोहलत दी गई है। इसके बाद भी राशि जमा नहीं हुई तो संबंधित संपत्तियों पर सीलिंग और कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। यानी अब बकाया कर जमा नहीं करने वालों को निगम की सख्ती का सामना करना पड़ेगा।

बड़े बकायादारों के खिलाफ वसूली अभियान

नगर निगम आयुक्त डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा के निर्देश पर राजस्व अमले ने बड़े बकायादारों के खिलाफ वसूली अभियान तेज कर दिया है। चिह्नित सूची में केवल आवासीय मकान ही नहीं, बल्कि व्यावसायिक प्रतिष्ठान, औद्योगिक क्षेत्र, ट्रांसपोर्ट नगर और शासकीय संस्थान भी शामिल हैं।


करदाताओं तक नोटिस पहुंचाए जा चुके हैं

निगम कर्मचारियों के माध्यम से सभी संबंधित करदाताओं तक नोटिस पहुंचाए जा चुके हैं। आयुक्त ने राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि निर्धारित समय-सीमा में बकाया वसूली सुनिश्चित की जाए और नोटिस के बावजूद भुगतान नहीं करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई में किसी तरह की ढिलाई न बरती जाए।

कुर्की के समय मौजूद रहेंगे एसडीएम, पुलिस भी रहेगी साथ

निगम की आगामी कार्रवाई इस बार केवल नोटिस तक सीमित रहने वाली नहीं है। 15 दिन की समय-सीमा समाप्त होने के बाद बकायादारों के खिलाफ सीलिंग और संपत्ति कुर्की की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कुर्की के दौरान संबंधित एसडीएम की मौजूदगी रहेगी।

विरोध की स्थिति में पुलिस प्रशासन का सहयोग

किसी भी तरह की अव्यवस्था या विरोध की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग भी लिया जाएगा। इससे साफ है कि निगम बड़े बकायादारों से वसूली के मामले में प्रशासनिक स्तर पर पूरी तैयारी कर रहा है।

पांचों जोन में खुले विशेष काउंटर

बकायादारों को भुगतान के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए नगर निगम ने पांचों जोन कार्यालयों के साथ निगम मुख्यालय में भी विशेष कर जमा काउंटर शुरू किए हैं। यहां संबंधित करदाता अपनी लंबित राशि जमा कर सकते हैं। निगम प्रशासन का प्रयास है कि कार्रवाई की नौबत आने से पहले अधिक से अधिक बकाया राशि जमा हो जाए।

निगम के खजाने को राहत की उम्मीद

54.83 करोड़ रुपये का बकाया नगर निगम की राजस्व व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती है। ऐसे में निगम प्रशासन की सख्ती को राजस्व वसूली से जोड़कर देखा जा रहा है। आयुक्त ने सभी बकायादारों से अपील की है कि वे नोटिस मिलने के 15 दिन के भीतर अपना बकाया संपत्तिकर जमा कर दें। समय रहते भुगतान करने पर सीलिंग और कुर्की जैसी कार्रवाई से बचा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- मालवाहक ड्राइवरों के स्टीयरिंग छोड़ो आंदोलन से जबलपुर का करोंदा बायपास जाम, पांच प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।