Navratra Second Day : मैहर में मां शारदा के दिव्य दर्शन और महाआरती देखने के लिए उमड़े लोग
मैहर के त्रिकूट पर्वत पर विराजमान विद्या और बुद्धि की देवी मां शारदा भवानी का आज नवरात्र पर्व के दूसरे दिन ब्रह्ममुहुर्त में भव्य आरती की गई। मां शारद ...और पढ़ें
By Mukesh VishwakarmaEdited By: Mukesh Vishwakarma
Publish Date: Tue, 27 Sep 2022 08:06:53 AM (IST)Updated Date: Tue, 27 Sep 2022 08:06:53 AM (IST)

सतना, नईदुनिया प्रतिनिधि। मैहर के त्रिकूट पर्वत पर विराजमान विद्या और बुद्धि की देवी मां शारदा भवानी का आज नवरात्र पर्व के दूसरे दिन ब्रह्ममुहुर्त में भव्य आरती की गई। मां शारदा के दिव्य दर्शन के लिए लोगों का हुजूम लगा रहा। भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई हैं और लोग दूर-दूर से मां के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
मंदिर के पट सुबह साढ़े चार बजे खोल दिए गए और यहां के पुजारी ने माता का श्रृंगार किया। उसके बाद भव्य आरती की। भक्तों ने मां शारदा के जयकारे लगाए। यहां नवरात्र के पहले दिन से ही मेला शुरू हो चुका है। बड़ी संख्या में लोग यहां मां शारदा से अपनी मन्नतों को लेकर पहुंचते हैं।
दूसरी तरफ प्रशासन के तरफ से भी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न तरह के इंतजाम किए गए हैं। कलेक्टर अनुराग वर्मा और पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने श्रद्धालुओं से व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लाखों में होती है।
विशेष है महत्व
मां शारदा के दर्शन के लिए प्रदेश के ही नहीं देश के कोने-कोने से लोग नवरात्र में पहुंचते हैं। इसके लिए रेलवे ने भी व्यवस्था की है और करीब 16 ट्रेनों को यहां पर विशेष रूप से दो मिनट का स्टापेज दिया जा रहा है। इससे दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिल सके।