Navratri 2020: नवरात्र के दूसरे दिन मैहर की मां शारदा की विशेष आरती और श्रृंगार, देखिए VIDEO
Navratri 2020: आदिशक्तिमां दुर्गा की आराधना के लिए लोग मैहर दर्शन के लिए रेल व सड़क मार्ग से पहुंच रहे हैं। ...और पढ़ें
By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sun, 18 Oct 2020 11:25:35 AM (IST)Updated Date: Sun, 18 Oct 2020 01:18:17 PM (IST)

मैहर, सतना, Navratri 2020। नवरात्र के दूसरे दिन मैहर की मां शारदा का विशेष श्रृंगार और आरती हुई। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। शनिवार से शुरू हुए नवरात्र पर्व में रोज हजारों की संख्या में यहां श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इस दौरान सतना सहित आस-पास के जिलों से लगभग 900 पुलिस जवानों का बल सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। आदिशक्तिमां दुर्गा की आराधना के लिए लोग मैहर दर्शन के लिए रेल व सड़क मार्ग से पहुंच रहे हैं। शारदा माता मंदिर में लगा नवरात्र का मेला दुर्गानवमीं तक इसी तरह जारी रहेगा। कोरोना संकट को देखते हुए भीड़-भाड़ इकट्ठा न हो इसके लिए प्रशासन भक्तों से शारीरिक दूरी के साथ चेहरे पर मास्क और मंदिर में प्रवेश के पहले हाथों को सैनिटाइज करा रहा है। इसके साथ ही एक स्थान पर 200 लोग इकट्ठे न हो इसकी भी व्यवस्था की गई है।
सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी
नवरात्र में भक्तों की भीड़ को देखते हुए पूरे मैहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जिले सहित आसपास के दूसरे जिलों से भी बड़ी तादाद में पुलिस बल बुलाया गया है। पूरी सुरक्षा व्यवस्था को खुद एसपी और एडिशनल एसपी के स्तर के अधिकारी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।