• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

सतना की सड़कों पर अनिरुद्धाचार्य का गुस्सा, मंच से बोले - शहर में सड़क ही नहीं है, तंग गलियों से जाना पड़ा

लोगों का कहना है कि जब एक बड़े संत को भी इस सड़क से परेशानी हो रही है तो आम जनता का क्या हाल होगा।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 07 Nov 2026 10:43:56 AM (IST)Updated Date: Sat, 07 Nov 2026 10:43:56 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
सतना की सड़कों पर अनिरुद्धाचार्य का गुस्सा, मंच से बोले - शहर में सड़क ही नहीं है, तंग गलियों से जाना पड़ा
वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे सतना से चित्रकूट जाने वाले रास्ते की दुर्दशा का जिक्र कर रहे हैं। सौजन्‍य सोशल मीडिया

HighLights

  1. सतना से चित्रकूट जाने वाले रास्ते की दुर्दशा का जिक्र
  2. सतना-चित्रकूट मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में
  3. वीडियो वायरल होने के बाद लोग प्रशासन को घेर

नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज ने सतना की बदहाल सड़कों को लेकर मंच से बड़ी टिप्पणी की है। उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे सतना से चित्रकूट जाने वाले रास्ते की दुर्दशा का जिक्र कर रहे हैं।

जरा सी जगह पे सड़क ही नहीं है बिल्कुल

कथा के दौरान अनिरुद्धाचार्य महाराज ने कहा, "जब भी मैं चित्रकूट, सतना से चित्रकूट का रास्ता जैसे मैं जबलपुर से... सतना, सतना से मैहर... वहां सतना से जब मैं चित्रकूट जाता हूं, सड़क इतनी खराब है कि सड़क में वहां पे जरा सी जगह पे सड़क ही नहीं है बिल्कुल।


निर्माण और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर फिर सवाल

जनाब वो सतना जो बाईपास है, वहां सड़क ही नहीं है। शहर के अंदर से जाओ तो जरा सी गली से गुजर के जाना पड़ता है।महाराज के इस बयान के बाद सतना में सड़क निर्माण और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर फिर से सवाल खड़े हो गए हैं।

जगह-जगह गड्ढे, उखड़ी हुई सड़क और धूल

स्थानीय लोगों का कहना है कि सतना बाईपास और सतना-चित्रकूट मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में है। जगह-जगह गड्ढे, उखड़ी हुई सड़क और धूल के कारण रोज हादसे हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग प्रशासन को घेर रहे हैं।

बड़े संत को भी इस सड़क से परेशानी हो रही है

लोगों का कहना है कि जब एक बड़े संत को भी इस सड़क से परेशानी हो रही है तो आम जनता का क्या हाल होगा। अब देखना है कि इस टिप्पणी के बाद प्रशासन सतना की सड़कों को लेकर कोई ठोस कदम उठाता है या नहीं।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में तीन बाइकों से आए छह बदमाशों ने व्‍यापारी को घेरा, बचाने आए कर्मचारी को भी चाकू मारा

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।