• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

महीनों छिपा रहा दर्द, सतना की नाबालिग के पेट में बच्चा आया तो खुला राज; बड़े पापा को जेल में रहना होगा जीवनभर

न्यायालय ने स्पष्ट किया कि आजीवन कारावास का मतलब अभियुक्त के शेष प्राकृतिक जीवनकाल तक जेल में रहना होगा। इसके साथ ही 25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 08 Sep 2026 10:58:05 PM (IST)Updated Date: Tue, 08 Sep 2026 10:58:05 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
महीनों छिपा रहा दर्द, सतना की नाबालिग के पेट में बच्चा आया तो खुला राज; बड़े पापा को जेल में रहना होगा जीवनभर
नाबालिग अपनी बीमार दादी के साथ सो रही थी।

HighLights

  1. धमकी के डर से महीनों चुप रही पीड़िता
  2. गर्भवती होने पर खुला राज, हुई सजा
  3. पॉक्सो कोर्ट ने 25 हजार का जुर्माना भी लगाया

नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पॉक्सो विशेष न्यायालय ने आरोपी बड़े पापा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मामला सिंहपुर थाना क्षेत्र का है और शासन ने इसे सनसनीखेज प्रकरण के रूप में चिन्हित किया था।

नाबालिग अपनी बीमार दादी के साथ सो रही थी

अभियोजन के मुताबिक, वर्ष 2025 में आषाढ़ के महीने में नाबालिग अपनी बीमार दादी के साथ सो रही थी। इसी दौरान उसके बड़े पापा ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। दादी की तबीयत खराब होने और सुनाई नहीं देने के कारण नाबालिग मदद के लिए चिल्लाने के बावजूद किसी को पता नहीं चला। धमकी के कारण वह घटना के बारे में किसी को नहीं बता सकी।


मां ने पूछताछ की तो नाबालिग ने पूरी घटना बताई

कुछ समय बाद रक्षाबंधन के दौरान दादी की मृत्यु हो गई। इसके करीब 15 दिन बाद आरोपी ने फिर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग गर्भवती हो गई, लेकिन डर के कारण उसने कई महीने तक यह बात छिपाए रखी। जब पेट बढ़ने लगा तो 7 मई 2025 को मां ने पूछताछ की। इसके बाद नाबालिग ने मां को पूरी घटना बताई।

17 साक्षियों के बयान और 36 दस्तावेज प्रस्तुत किए

सूचना मिलने पर सिंहपुर थाने में अपराध क्रमांक 124/2025 दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने विवेचना पूरी कर न्यायालय में अभियोग पत्र पेश किया। सुनवाई के दौरान अभियोजन ने 17 साक्षियों के बयान कराए और 36 दस्तावेज प्रस्तुत किए।

तर्कों से सहमत होकर न्यायालय ने आरोपी को दोषी ठहराया

साक्ष्यों और अभियोजन के तर्कों से सहमत होकर न्यायालय ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और 25 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। प्रकरण में राज्य की ओर से उपसंचालक अभियोजन मोहम्मद शेख वसीम के मार्गदर्शन में विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो/एडीपीओ निशिकांत झा ने पैरवी की।

यह भी पढ़ें- अंतिम संस्कार के लिए रुपये नहीं बचे, पत्नी का शव नदी में फेंकने जा रहा था, जबलपुर की घटना

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।