• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

सतना में पुलिस ने टेके घुटने, 28 घंटे के धरने के बाद बदली जांच की दिशा, थाना प्रभारी निरीक्षक को जसो भेजा

पुलिस प्रशासन की ओर से मांगों पर कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना समाप्त कर दिया। राहुल सिंह हत्याकांड में पुलिस सियाशरण दाहिया और अश्विनी दाहि...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 16 Sep 2026 06:17:12 PM (IST)Updated Date: Wed, 16 Sep 2026 06:17:12 PM (IST)
सतना में पुलिस ने टेके घुटने, 28 घंटे के धरने के बाद बदली जांच की दिशा, थाना प्रभारी निरीक्षक को जसो भेजा
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करते हुए रायल राजपूत संगठन के पदाधिकारी व मृतक के परिजन। नईदुनिया

HighLights

  1. वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में मामले की पड़ताल कराई जाए
  2. रॉयल राजपूत संगठन की दो प्रमुख मांगों पर पुलिस प्रशासन की कार्रवाई
  3. एसपी कार्यालय के बाहर डटे रहे परिजनों और संगठन के लोगों के साथ बातचीत

नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। टीकर के राहुल सिंह हत्याकांड में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर एसपी कार्यालय के सामने करीब 28 घंटे से चल रहा धरना बुधवार को समाप्त हो गया। मृतक के परिजनों और रॉयल राजपूत संगठन की दो प्रमुख मांगों पर पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई कर दी है।

सिंहपुर थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज शुक्ला को जसो भेजा

सिंहपुर थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज शुक्ला को सिंहपुर से हटाकर जसो थाना भेज दिया गया है। वहीं, हत्याकांड की जांच के लिए चार सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया है। एसआईटी में एएसपी ग्रामीण प्रेमलाल कुर्वे, अभिनव, देविका सिंह समेत चार सदस्य शामिल हैं।


अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच की जाए

धरने पर बैठे परिजन और संगठन के लोग लगातार मांग कर रहे थे कि स्थानीय थाना स्तर की जांच के बजाय वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में मामले की पड़ताल कराई जाए। साथ ही हत्याकांड में गिरफ्तार दो आरोपितों के अलावा अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच की जाए।

कृष्णा गर्ग और शिवा गर्ग की भूमिका पर संदेह

मृतक के पिता ब्रजमोहन सिंह ने कृष्णा गर्ग और शिवा गर्ग की भूमिका पर संदेह जताते हुए उनकी भी जांच की मांग की है। अब एसआईटी गिरफ्तार आरोपितों के साथ अन्य संदिग्धों से जुड़े तथ्यों और तकनीकी साक्ष्यों की पड़ताल करेगी।

सीडीआर और सीसीटीवी भी जांच के दायरे में

परिजनों ने हत्याकांड की पूरी कड़ी सामने लाने के लिए संदिग्ध मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), घटनास्थल के आसपास सक्रिय मोबाइल नंबरों की तकनीकी जांच और टोल प्लाजा सहित आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की मांग की थी। संगठन ने घटना के दौरान टोल प्लाजा से गुजरने वाली संदिग्ध काली स्कार्पियो की आवाजाही की जांच की मांग भी की थी। एसआईटी इन बिंदुओं की जांच करेगी।

पहले एसआईटी, फिर टीआई हटाने की कार्रवाई

हत्याकांड को लेकर प्रदर्शन शुरू होने के बाद पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने एसडीओपी नागौद रघु केशरी की अगुवाई में एसआईटी गठित कर दी थी। हालांकि, प्रदर्शनकारी थाना प्रभारी को हटाने की मांग पर भी अड़े रहे। रातभर एसपी कार्यालय के बाहर डटे रहे परिजनों और संगठन के लोगों के साथ बातचीत के बाद बुधवार को पंकज शुक्ला को सिंहपुर थाना से हटाकर जसो भेज दिया गया।

साक्ष्य घटना की कड़ियों को किस तरह जोड़ते हैं

दोनों प्रमुख मांगें पूरी होने के बाद करीब 28 घंटे से चल रहा धरना समाप्त हुआ। अब एसआईटी की जांच से यह स्पष्ट होगा कि हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपितों के अलावा जिन लोगों की भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं, उनके खिलाफ क्या तथ्य सामने आते हैं और तकनीकी साक्ष्य घटना की कड़ियों को किस तरह जोड़ते हैं।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में हॉस्टल के कमरे में फंदे पर लटकता मिला इंजीनियरिंग छात्र का शव