• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

सतना में पहले ई-रिक्शा चुराया फिर रेकी कर घर पहुंचे, डॉक्टर जागा तो सब्बल व रॉड छोड़कर भागे

सीसीटीवी फुटेज में दो चोर घर के अंदर जाते दिखाई दे रहे हैं, जबकि उनके कुछ साथी ई-रिक्शा में बाहर इंतजार करते नजर आए।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 02 Oct 2026 05:58:30 PM (IST)Updated Date: Fri, 02 Oct 2026 05:58:30 PM (IST)
सतना में पहले ई-रिक्शा चुराया फिर रेकी कर घर पहुंचे, डॉक्टर जागा तो सब्बल व रॉड छोड़कर भागे
पुलिस ई-रिक्शा चोरी और डॉक्टर के घर हुई चोरी की वारदात को जोड़कर भी जांच कर रही है। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. किचन का दरवाजा तोड़ रहे थे
  2. आवाज सुनकर जागे डॉक्टर-दंपती
  3. ई-रिक्शा में इंतजार कर रहे थे साथी

नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने डॉक्टर के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया, लेकिन भागना पड़ा।

रेकी करने के बाद दिया अंजाम

चोर पहले मोहल्ले से ई-रिक्शा चुराकर लाए और उससे रेकी करने के बाद डॉ. बहादुर खान के घर में दाखिल हुए। चोरों ने क्लीनिक से करीब 15 हजार रुपये चोरी कर लिए।

डॉक्टर और उनकी पत्नी की नींद खुल गई

किचन का दरवाजा तोड़ने की कोशिश कर रहे थे, तभी डॉक्टर और उनकी पत्नी की नींद खुल गई। डॉ. बहादुर खान की पत्नी फिरदौस के मुताबिक वारदात रात करीब 2 बजे की है।

बाउंड्री कूदकर अंदर दाखिल हुए घर में

सीसीटीवी फुटेज में बदमाश ई-रिक्शा से उतरते नजर आ रहे हैं। बताया गया कि चोरों ने घर के बाहर से दरवाजे बंद कर दिए और बाउंड्री कूदकर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद क्लीनिक से करीब 15 हजार रुपये चोरी कर लिए।

आवाज सुनकर जागे डॉक्टर-दंपती

क्लीनिक में चोरी करने के बाद चोर किचन की ओर पहुंचे और दरवाजा तोड़ने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान आवाज सुनकर डॉ. बहादुर खान और उनकी पत्नी जाग गए। दोनों के शोर मचाने पर चोर घबरा गए और मौके पर सब्बल व रॉड छोड़कर भाग निकले।


ई-रिक्शा में इंतजार कर रहे थे साथी

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से सब्बल और रॉड जब्त किए हैं। सीसीटीवी फुटेज में दो चोर घर के अंदर जाते दिखाई दे रहे हैं, जबकि उनके कुछ साथी ई-रिक्शा में बाहर इंतजार करते नजर आए।

फुटेज के आधार पर पहचान कर रही पुलिस

पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ई-रिक्शा चोरी और डॉक्टर के घर हुई चोरी की वारदात को जोड़कर भी जांच कर रही है। मामले में जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर से छूटी रीवा शटल में दोस्ती, सिहोरा में आई नींद, मोबाइल चुराकर यूपीआई से 20 हजार रुपये निकाले