
नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। करीब दस पूर्व निर्मित प्राथमिक विद्यालय के भवन में बने कमरों में से अतिरिक्त कक्ष कि छत का प्लास्टर टूटकर कमरें में बैठे मासूमों के ऊपर सीधे जा गिरा। घटना लगभग दोपहर करीब साढ़े 12 बजे की है।
करीब दो छात्राओं व एक छात्र के सिर पर गंभीर चोटें भी आई है। सभी घायल तीनों छात्राओं को तत्काल पास के ही स्थानीय निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। अन्य बच्चों की भी प्राथमिक उपचार किया गया।
विद्यालय भवन के अन्य कमरों में बारिश का पानी भरा हुआ था। इसके चलते सभी बच्चों को एक ही कक्षा में बैठाकर पढ़ाया जा रहा था। इसी दौरान अतिरिक्त कक्ष की छत/छज्जे का प्लास्टर अचानक टूटकर नीचे आ गिरा। प्लास्टर गिरते ही कक्षा में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और बच्चे घबराकर इधर-उधर भागने लगे।
हादसे में हर्ष कोल पिता छोटेलाल कोल, पल्लवी कोल पिता कैलाश कोल, जानवी कोल पिता प्रकाश और रागनी पाल पिता राजेंद्र पाल घायल हुए हैं। बताया गया कि पल्लवी, जानवी और रागनी के सिर में चोट लगी है, जबकि हर्ष कोल के पैर में चोट आई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने घायलों के उपचार की व्यवस्था कराई।
घायल छात्रा रागनी पाल के चाचा रजनीश पाल ने बताया कि घटना के बाद विद्यालय के हेडमास्टर एसएन त्रिपाठी द्वारा स्थानीय निजी डॉक्टर को बुलाकर बच्चों का प्राथमिक उपचार कराया गया। फिलहाल सभी घायल बच्चों की हालत सामान्य बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार लगातार हो रही बारिश के कारण विद्यालय भवन के छज्जे और प्लास्टर में नमी के चलते कमजोरी आई होगी। विद्यालय भवन का निर्माण करीब 10 वर्ष पहले कराया गया था। प्रशासन द्वारा भवन का निरीक्षण कराकर स्थिति स्पष्ट किए जाने की आवश्यकता है।
यह भी पढ़ें- जबलपुर के होटल में हाईवोल्टेज ड्रामा: पत्नी को गैर पुरुष के साथ देख भड़का पति, सड़क पर चले लात-घूंसे