• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

MP में छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस का डीजल खत्म, बीच रास्ते फंसे बच्चे; सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

मैहर जिले के रामनगर में संदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की बस में डीजल खत्म होने से छात्रों को बीच रास्ते सड़क पर रुकना पड़ा। यह घटना मड़करा–पुरैना–द...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 27 Sep 2025 03:02:08 PM (IST)Updated Date: Sat, 27 Sep 2025 03:07:34 PM (IST)
MP में छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस का डीजल खत्म, बीच रास्ते फंसे बच्चे; सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल
रामनगर में स्कूल बस सड़क पर रुकी, बच्चों की जान खतरे में।

HighLights

  1. डीजल खत्म होने से स्कूल बस बीच रास्ते रुकी।
  2. करीब आधा घंटा सड़क पर फंसे रहे मासूम छात्र।
  3. ठेकेदार की लापरवाही से बच्चों की सुरक्षा खतरे में।

नईदुनिया, रामनगर: मैहर जिला के रामनगर जनपद की शासकीय संदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की बसों के संचालन में लगातार लापरवाही सामने आ रही है। शनिवार को इसका बड़ा उदाहरण तब देखने को मिला जब छात्रों को लेकर जा रही एक बस का डीजल बीच रास्ते खत्म हो गया। इस घटना ने न सिर्फ बच्चों को परेशानी में डाला बल्कि उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

आधा घंटे तक बच्चे सड़क पर खड़े रहे

जानकारी के अनुसार विद्यालय से छात्रों को घर छोड़ने जा रही बस मड़करा–पुरैना–देवरी मार्ग पर मसमा सी गांव के पास अचानक रुक गई। बस में डीजल खत्म हो जाने के कारण करीब आधा घंटे तक बच्चे सड़क पर ही फंसे रहे। घटना की जानकारी मिलने पर चालक ने रामनगर से डीजल मंगवाया, जिसके बाद बस दोबारा रवाना हो सकी।


ग्रामीणों और अभिभावकों का कहना है कि स्कूल बसों का संचालन ठेकेदार के भरोसे चल रहा है, जो न तो समय पर बसों की मरम्मत कराता है और न ही डीजल की पर्याप्त व्यवस्था करता है। अक्सर ऐसी समस्याएं सामने आती रहती हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

तो किसी भी समय हो सकती है अनहोनी

विद्यालय प्राचार्य विसेन ने बताया कि बसों का संचालन संविदाकार के अधीन है। उनकी लापरवाही के कारण ही ऐसी परेशानियां आती हैं। उन्होंने कहा कि, “आज की घटना में बच्चों से कहा गया कि चाहें तो नजदीकी छात्र उतरकर घर जा सकते हैं। वैसे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं।”

यह स्थिति इस ओर इशारा करती है कि जब बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मामले में लापरवाही बरती जाएगी तो किसी भी समय अनहोनी हो सकती है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि प्रशासन ठेकेदार की जिम्मेदारी तय करे और बस संचालन की व्यवस्था पर सख्ती से निगरानी रखे।

यह भी पढ़ें- इंदौर के सराफा थाने पहुंचे दिग्विजय सिंह, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने फेंकी चूड़‍ियां; भगवा पोस्टर से पटा बाजार