
नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। घूरडांग काॅलोनी में खुलेआम बे-खौफ अंदाज में गोलीबारी की घटना ने अब पुलिसिया कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए लोगों के मन में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। वहीं दूसरी तरफ पुलिस पर भरोसा कम किया है।
20 बदमाशों ने घूरडांग काॅलोनी पहुंचकर जमकर तबाही मचाई। इस दौरान युवकों ने पिस्टल निकाल कर अंधाधुंध फायरिंग करते हुए लोगों के बीच खौफ पैदा करने का प्रयास किया।
इन्हीं युवकों ने आस-पास के कई घरों-दरवाजों व उनके घर के बाहर खड़े वाहनों में भी जमकर तोड़फोड़ की व नुकसान पहुंचाया। लगभग 20 मिनट तक यह पूरा वाकया घटित होता रहा। इस बीच लोगों ने डायल 112 में पुलिस को भी सूचना दी परंतु कहां कभी समय पर पहुंचती है। लिहाजा जब तक सारे उपद्रवी लोगों के बीच दहशत का पर्याय बन जा चुके थे।
कोलगवां थाना पुलिस ने अपनी पुलिसिया कार्यप्रणाली शुरू कर जांच करने की बात कही। पुलिस के मुताबिक यह सभी उपद्रवी युवक घूरडांग निवासी यश त्रिपाठी के यहां हमला करने के उद्देश्य से आए थे। जिनके द्वारा कुछ युवकों जैसे दिव्यांशु, नमन आदि के नाम लिए गए हैं। सभी की पहचान करने के साथ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
कमजोर पुलिस कप्तानों की जिले में पोस्टिंग के दुष्परिणाम शहर की जनता को डर के साये में जीने को मजबूर किए हुए हैं। पूर्व में भी अपराधियों ने फायरिंग कर काॅलोनी व शहर के लोगों में दहशत फैलाई, लेकिन पुलिस इनको पकड़ना तो दूर गिरेबान तक हाथ नहीं पहुंच पाते हैं।
इस घटना के बाद जहां एक ओर घूरडांग काॅलोनी समेत शहर की अन्य रहवासी भी डरे-सहमे हुए है तो वहीं जहां तांडव मचा रहे सारे उपद्रवी हाथों में गोली लिए अंधाधुंध फायरिंग करते दिखाई दे रहे।
कोलगवां थाना पुलिस के मुताबिक अभी उन्हें गोली चलने की पुष्टि ही नहीं है। लिहाजा वह अभी जांच करेगी उसके बाद इस पर कुछ पुष्ट जानकारी दे सकती है। हालांकि पुलिस सभी आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।
हम जांच कर रहे हैं सभी अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
सुदीप सोनी, थाना प्रभारी कोलगवां
यह भी पढ़ें- जबलपुर में बात करते समय मोबाइल हैक हो गया, 2.33 लाख रुपये निकालने का आया मैसेज