• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

घर के पीछे खुले टैंक में छह साल का बच्चा डूबा, स्‍वजन दिनभर खोजते रहे; मैहर की घटना

जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के देवरा-मोलहाई गांव में दर्दनाक हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है। घटना की सूचना रात करीब नौ बजे रामनगर थाना पुलिस क...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 21 Sep 2026 09:55:40 PM (IST)Updated Date: Mon, 21 Sep 2026 09:55:40 PM (IST)
घर के पीछे खुले टैंक में छह साल का बच्चा डूबा, स्‍वजन दिनभर खोजते रहे; मैहर की घटना
निर्माणधीन पंचायत भवन के पीछे खुला टैंक, जहां बच्‍चा डूबा था। नईदुनिया

HighLights

  1. घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था
  2. निर्माणाधीन ग्राम पंचायत भवन का है टैंक
  3. काफी देर तक नहीं दिखा तो परिजनों को चिंता हुई

नईदुनिया प्रतिनिधि, मैहर/रामनगर। रामनगर के देवरा-मोलहाई गांव में छह वर्षीय बच्चे की पानी में डूबने से मौत हो गई। खेलते-खेलते वह निर्माणाधीन ग्राम पंचायत भवन के पीछे बने खुले टैंक तक पहुंच गया और उसमें गिर गया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, तब टैंक से उसका शव बरामद हुआ।

खेलते समय बच्चा उसमें गिर गया और डूब गया

पुलिस के अनुसार देवरा-मोलहाई निवासी भइयालाल का छह वर्षीय बेटा शिवा घर के आसपास बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह निर्माणाधीन ग्राम पंचायत भवन के पीछे पहुंच गया। वहां पानी से भरा खुला टैंक बना हुआ था। खेलते समय बच्चा उसमें गिर गया और डूब गया।


काफी देर तक नहीं दिखा तो चिंता हुई

शिवा जब काफी देर तक नहीं दिखा तो परिजनों को चिंता हुई। परिवार के लोगों ने ग्रामीणों के साथ आसपास के क्षेत्र में उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान टैंक में बच्चे के गिरने की आशंका हुई। टैंक में तलाश करने पर शिवा का शव बरामद हुआ।

रात करीब नौ बजे रामनगर थाना पुलिस को दी

घटना की सूचना रात करीब नौ बजे रामनगर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

यह भी पढ़ें- जबलपुर के बरगी डैम क्रूज हादसे की झांकी में विराजे गणपति, मृत मिली मां-बेटे की याद ने झकझोरा