• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

प्रयागराज से चित्रकूट आकर 650 रुपये का पेट्रोल डलवाकर क्यूआर कोड से भेजते थे 65 हजार रुपये

चित्रकूट पुलिस ने पेट्रोल पंप के जरिए साइबर ठगी और अवैध रूप से रकम निकालने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है।

By Mayank MishraEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 11 Nov 2026 12:25:36 PM (IST)Updated Date: Wed, 11 Nov 2026 12:25:36 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
प्रयागराज से चित्रकूट आकर 650 रुपये का पेट्रोल डलवाकर क्यूआर कोड से भेजते थे 65 हजार रुपये
प्रेस कांफ्रेस के दौरान मौजूद आरोपी व बीफ्रिंग देते चित्रकूट पुलिस अधीक्षक। सौजन्‍य पुलिस 

HighLights

  1. दक्षिण भारत के एक व्यक्ति ने साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई
  2. ठगी की रकम का संबंध पेट्रोल पंप के बैंक खाते से सामने आया
  3. पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर टीम ने लेनदेन की पड़ताल शुरू की

नईदुनिया प्रतिनिधि, चित्रकूट। साइबर ठगी के लिए अपराधी अब नए-नए तरीके अपना रहे हैं। गिरोह के सदस्य महज 650 रुपये का पेट्रोल डलवाकर क्यूआर कोड के माध्यम से 65 हजार रुपये का भुगतान करते थे।

अधिक रकम ट्रांसफर होने का बहाना बनाते

गलती से अधिक रकम ट्रांसफर होने का बहाना बनाकर पेट्रोल पंप के कर्मचारी की मिलीभगत से 64 हजार 350 रुपये नकद वापस ले लेते थे। पुलिस ने मामले में प्रयागराज निवासी सिद्धार्थ आदिवासी, प्रियांशु और नितिन प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है।

पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को अपने साथ मिला लेता था

पुलिस के मुताबिक, आरोपी हैक किए गए बैंक खातों में मौजूद रकम को पेट्रोल पंप के माध्यम से नकदी में बदलने का काम करते थे। इसके लिए गिरोह पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को अपने साथ मिला लेता था।

क्यूआर कोड स्कैन कर 65 हजार रुपये ट्रांसफर कर देते थे

तय योजना के तहत आरोपी पंप पर पहुंचकर 650 रुपये का पेट्रोल भरवाते और भुगतान के लिए उपलब्ध क्यूआर कोड स्कैन कर 65 हजार रुपये ट्रांसफर कर देते थे।

रकम को नकदी में बदल लिया जाता था

कर्मचारी से मिलीभगत कर यह कहते थे कि गलती से अधिक रकम भेज दी गई है। पेट्रोल की वास्तविक कीमत काटकर शेष 64 हजार 350 रुपये नकद वापस ले लिए जाते थे। इस तरह साइबर ठगी से हासिल रकम को नकदी में बदल लिया जाता था।


पेट्रोल पंप संचालक का बैंक खाता सीज

मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब दक्षिण भारत के एक व्यक्ति ने साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान ठगी की रकम का संबंध पेट्रोल पंप के बैंक खाते से सामने आया। इसके बाद पेट्रोल पंप संचालक का बैंक खाता सीज किया गया और पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर टीम ने लेनदेन की पड़ताल शुरू की।

jकम निकालने के इस अनोखे तरीके का खुलासा हुआ

जांच में पेट्रोल पंप के माध्यम से रकम निकालने के इस अनोखे तरीके का खुलासा हुआ। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और पेट्रोल पंप कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन को डंपर बताकर मुआवजा लेने का प्रयास, हाई कोर्ट से 18.70 लाख रुपये का आदेश निरस्त

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।