• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

चित्रकूट में गुप्त गोदावरी की गुफाओं का खुलेगा ‘राज’, प्रयागराज की टीम करेगी वैज्ञानिक जांच

गुफाओं की वास्तविक स्थिति और चट्टानों की स्थिरता का तकनीकी आकलन कराने के लिए प्रयागराज स्थित मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 29 Sep 2026 05:58:37 PM (IST)Updated Date: Tue, 29 Sep 2026 05:58:37 PM (IST)
चित्रकूट में गुप्त गोदावरी की गुफाओं का खुलेगा ‘राज’, प्रयागराज की टीम करेगी वैज्ञानिक जांच
जायजा लेते चित्रकूट के मुख्य नगर परिषद अधिकारी अंकित सोनी। सौजन्‍य वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. फिलहाल अभी बार-बार पत्थर गिरने से बंद हैं गुफाएं
  2. चट्टानों की स्थिरता और खतरे का होगा तकनीकी आकलन
  3. रिपोर्ट के बाद श्रद्धालुओं के प्रवेश पर किया जाएगा फैसला

नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। चित्रकूट के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल गुप्त गोदावरी की गुफाओं में बार-बार पत्थर गिरने की घटनाओं के बाद बंद पड़ा श्रद्धालुओं का प्रवेश अब वैज्ञानिक जांच के बाद बहाल होने की उम्मीद जगी है।

आवश्यक तकनीकी व स्वॉयल टेस्ट भी करेगी

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के प्रोफेसर एवं वैज्ञानिकों की टीम गुफा के भीतर चट्टानों और पत्थरों की स्थिति का निरीक्षण करने के साथ आवश्यक तकनीकी एवं स्वॉयल टेस्ट भी करेगी।

गुफाओं का स्थलीय निरीक्षण किए जाने की तैयारी

जानकारी के अनुसार, 24 सितंबर 2026 को मुख्य नगर परिषद अधिकारी चित्रकूट अंकित सोनी के स्तर से एनआईटी प्रयागराज को पत्र भेजा गया है। संस्थान के विशेषज्ञों द्वारा गुफाओं का स्थलीय निरीक्षण किए जाने की तैयारी है।

खोजेंगे गुफा में पत्थर गिरने की वजह क्या है

जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि गुफा में पत्थर गिरने की वजह क्या है, चट्टानों की स्थिरता कितनी है और श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुरक्षित बनाने के लिए किन उपायों की जरूरत होगी।

रिपोर्ट बताएगी, कब और कैसे खुलेगी गुफा

गुप्त गोदावरी की गुफाएं पत्थर गिरने की घटनाओं के चलते फिलहाल श्रद्धालुओं के लिए बंद हैं। ऐसे में विशेषज्ञों की जांच के बाद मिलने वाली रिपोर्ट महत्वपूर्ण होगी। रिपोर्ट के आधार पर गुफाओं में सुरक्षा व्यवस्था, संभावित जोखिम और श्रद्धालुओं के प्रवेश को लेकर आगे की व्यवस्था तय की जाएगी। अंतिम निर्णय तकनीकी जांच और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों के आधार पर लिया जाएगा।

लोगों की रोजी-रोटी श्रद्धालुओं की आवाजाही पर निर्भर

गुफाओं के लंबे समय से बंद रहने का असर धार्मिक पर्यटन से जुड़े स्थानीय कारोबार पर भी पड़ा है। यहां दुकानें लगाने वाले व्यापारियों और आसपास रहने वाले लोगों की रोजी-रोटी काफी हद तक श्रद्धालुओं की आवाजाही पर निर्भर है।


गुफा बंद, कारोबार पर भी असर

गुफाओं के बंद होने से उनकी आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। ऐसे में वैज्ञानिक जांच शुरू होने की खबर से स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि सुरक्षा मानकों के अनुरूप जल्द कोई रास्ता निकलेगा।

वर्जन

प्रयागराज एमएनएनआईटी के प्रोफेसर एवं वैज्ञानिक जल्द ही गुप्त गोदावरी पहुंचकर गुफाओं की जांच करेंगे। पत्थरों और गुफा की स्थिति का तकनीकी परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए आगे की व्यवस्था तय की जाएगी।

अंकित सोनी, मुख्य नगर परिषद अधिकारी, चित्रकूट

यह भी पढ़ें- रसिकदुलारी की मां बोलीं-फौजी बनना था, संत बन गया; दो साल से नहीं मिली अब देख रही चिता जलते