• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

सतना में पड़ोसी के सूने घर में घुसे चोर, चाकू से हमले के बाद भी साहसी युवकों ने एक बदमाश को दबोचा

सतना के कोटर कस्बे में पड़ोसी के सूने मकान में घुसे चोरों को दो युवकों ने पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान पकड़े गए एक बदमाश ने चाकू से हमला भी किया, लेकि...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 07 Jan 2026 02:15:27 PM (IST)Updated Date: Wed, 07 Jan 2026 02:21:39 PM (IST)
सतना में पड़ोसी के सूने घर में घुसे चोर, चाकू से हमले के बाद भी साहसी युवकों ने एक बदमाश को दबोचा
सूने मकान में चोरी करने घुसे थे बदमाश। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. मकान मालिक मैहर गए हुए थे, चोरों इसी का फायदा उठाकर अंदर घुसे
  2. पड़ोस में रहने वाले दो भाईयों ने चोरों को पकड़ने का साहस दिखाया
  3. पकड़े गए आरोपितों ने भागने के प्रयास में चाकू से हमला कर दिया

नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। मकान को सूना समझकर चोरी करने के इरादें से मकान में घुसना चोरों को महंगा साबित हुआ। चोरों की आहट सुनकर मकान के पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने साहस दिखाते हुए बड़ी ही सूझबूझ से अन्य मोहल्ले वासियों को उठाकर चोरों को धर दबोचा। दरअसल कोटर कस्बे के वार्ड क्रमांक 8 स्थानीय निवासी रमेश त्रिपाठी के सूने मकान को निशाना बनाकर घर का ताला तोड़कर तीन चोर अंदर घुस गए। घटना के समय रमेश त्रिपाठी अपने बेटे के पास मैहर गए हुए थे, जिससे घर पूरी तरह खाली था।

चोरों की आहट सुनकर पड़ोसी पंकज गोस्वामी को संदेह हुआ। उन्होंने तत्काल रमेश के भाई लल्लू उर्मलिया को सूचना दी। सूचना मिलते ही दोनों मौके पर पहुंचे और साहस दिखाते हुए आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान दो आरोपी किसी वाहन से मौके से फरार हो गए, जबकि एक युवक को पंकज गोस्वामी और लल्लू उर्मलिया ने दबोच लिया। इस घटना ने कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं पंकज गोस्वामी और लल्लू उर्मलिया द्वारा दिखाई गई बहादुरी की क्षेत्र में सराहना हो रही है।


चोर ने किए चाकू से वार

पकड़े गए आरोपितों ने भागने के प्रयास में चाकू से हमला कर दिया। हमले में लल्लू उर्मलिया को चोटें आईं, जिनमें दो से तीन वार बताए जा रहे हैं। इसके बावजूद दोनों ने हिम्मत नहीं हारी और आरोपी को काबू में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया गया है कि पकड़ा गया आरोपी सतना के बजरहा टोला का निवासी है, जबकि फरार दो आरोपी कोटर कस्बे के ही बताए जा रहे हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

रमेश त्रिपाठी के आने का इंतजार

फिलहाल रमेश त्रिपाठी के लौटने का इंतजार किया जा रहा है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि चोर घर से कोई सामान चोरी कर ले गए हैं या नहीं। पुलिस के अनुसार, गृहस्वामी के आने के बाद ही नुकसान का सही आकलन हो सकेगा।