• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

सतना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म-2 पर युवकों में मारपीट, रेल पुलिस के सामने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते रहे

शुक्रवार सुबह घटना का वीडियो वायरल होने के बाद रेल पुलिस की कार्यप्रणाली और यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 05:04:31 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 05:04:31 PM (IST)
सतना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म-2 पर युवकों में मारपीट, रेल पुलिस के सामने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते रहे
प्लेटफाॅर्म में दो पर मारपीट करते युवक। सौजन्‍य वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. पुलिसकर्मी एक युवक को अपने साथ ले गए
  2. मौके पर रेल पुलिस के तीन जवान मौजूद थे
  3. गुरुवार शुक्रवार की रात 1:30 बजे की घटना

नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर गुरुवार रात करीब 1:30 बजे युवकों के बीच जमकर मारपीट हुई। हैरानी की बात यह रही कि मौके पर रेल पुलिस के तीन जवान मौजूद थे, इसके बावजूद युवक एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते रहे।

यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

शुक्रवार सुबह घटना का वीडियो वायरल होने के बाद रेल पुलिस की कार्यप्रणाली और यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

पैसे के लेन-देन को लेकर कहासुनी हुई थी

जानकारी के मुताबिक, विवाद वास्कोडिगामा एक्सप्रेस से उतरे कुछ युवकों के बीच शुरू हुआ था। बताया जा रहा है कि चाय बेचने वाले एक युवक और ट्रेन से उतरे यात्रियों के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।


  • हंगामे की सूचना पर रेल पुलिस के तीन जवान मौके पर पहुंचे।
  • जवानों की मौजूदगी के बावजूद भी सभी युवक मारपीट करते रहे।
  • प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ देर बाद पुलिसकर्मी एक को ले गए।
  • इसके बाद अन्य युवकों के बीच फिर मारपीट शुरू हो गई।
  • पुलिसकर्मी विवाद कर रहे युवकों को नियंत्रित करने के बजाय चले गए।

पुलिस जवानों की मौजूदगी में भी मारपीट

रेलवे स्टेशन जैसे संवेदनशील सार्वजनिक स्थान पर देर रात हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि पुलिस जवानों की मौजूदगी में भी मारपीट नहीं रुक सकी, तो आम यात्रियों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी?

कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है

घटना का वीडियो सामने आने के बाद अब रेल पुलिस की भूमिका और मामले में की गई कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, घटना में शामिल युवकों की पहचान और पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में मदन महल फ्लाईओवर पर रांग साइड से आ रहा डंपर बना काल, तीन दोस्‍तों को मारी टक्‍कर; एक की मौत