• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सीहोर

सीहोर में यात्रियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 30 लोग घायल, रसोई कार्यक्रम से लौट रहे थे ग्रामीण

सिहोर जिले के इछावर क्षेत्र में झरखेड़ा के पास यात्रियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 30 ग्रामीण घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल इछावर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

By Akhilesh GuptaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 06:21:20 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 06:21:20 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
सीहोर में यात्रियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 30 लोग घायल, रसोई कार्यक्रम से लौट रहे थे ग्रामीण
रसोई कार्यक्रम से लौट रहे ग्रामीणों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी।

HighLights

  1. रसोई कार्यक्रम से लौट रहे ग्रामीणों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी
  2. इछावर में झरखेड़ा के पास पलटी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली
  3. क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इछावर। सिहोर जिले के इछावर क्षेत्र में झरखेड़ा के पास यात्रियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 30 ग्रामीण घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल इछावर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, वहीं अस्पताल में बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

रसोई कार्यक्रम में शामिल होने गए थे ग्रामीण

जानकारी के अनुसार पालखेड़ी गांव के करीब 30 ग्रामीण हरसपुर गांव में आयोजित रसोई कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान झरखेड़ा के पास तेज रफ्तार के चलते चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रैक्टर-ट्राली सड़क पर पलट गई। हादसे में ट्राली में सवार लोग नीचे गिरकर घायल हो गए।


अस्पताल में घायलों का उपचार

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। एक साथ बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने पर अस्पताल में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम उपचार में जुट गई। सभी घायलों का इछावर सिविल अस्पताल में इलाज जारी है।

एएसपी बोले जांच कर रही पुलिस

एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंच गया था। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली किन परिस्थितियों में अनियंत्रित होकर पलटी।

यह भी पढ़ें- एमपी के 125 वन अधिकारी भ्रष्टाचार के घेरे में! लोकायुक्त में 33 और EOW में 92 मामले दर्ज, जांच जारी

क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर उठे सवाल

हादसे ने एक बार फिर कृषि कार्य में उपयोग होने वाले ट्रैक्टर-ट्राली में यात्रियों को बैठाकर परिवहन करने और सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ट्रैक्टर-ट्राली में बड़ी संख्या में लोगों को बैठाकर यात्रा करना जोखिमपूर्ण है।

तेज रफ्तार और क्षमता से अधिक सवारी के कारण ऐसे हादसों में गंभीर जनहानि की आशंका बनी रहती है। यदि दुर्घटना की परिस्थितियां और गंभीर होतीं, तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।