• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सीहोर

सीहोर में नकली सांची घी की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 792 किलो माल जब्त; मुख्य आरोपी फरार

सीहोर जिला प्रशासन ने डोडी गांव में एक किराए के मकान से सांची कंपनी के फर्जी रैपर, पैकिंग सामग्री और वनस्पति घी किया जब्त किया है। मौके से 792 किलो नक...और पढ़ें

By Akhilesh GuptaEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Tue, 24 Feb 2026 07:06:19 AM (IST)Updated Date: Tue, 24 Feb 2026 07:14:44 AM (IST)
सीहोर में नकली सांची घी की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 792 किलो माल जब्त; मुख्य आरोपी फरार
डोडी में नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

HighLights

  1. किराए के मकान से 792 किलो नकली घी बरामद
  2. सांची कंपनी के फर्जी रैपर, पैकिंग सामग्री भी मिले
  3. मुख्य आरोपी प्रशासन के पहुंचने से पहले ही फरार

नवदुनिया प्रतिनिधि, सीहोर: जिले के आष्टा क्षेत्र की जावर तहसील के ग्राम डोडी में प्रशासन ने नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। सोमवार शाम तहसीलदार ओमप्रकाश चोरमा के नेतृत्व में हुई छापामार कार्रवाई के दौरान एक किराए के मकान से 792 किलो नकली घी, सांची कंपनी के फर्जी रैपर, पैकिंग सामग्री और वनस्पति घी के टीन बड़ी मात्रा में जब्त किए गए। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

naidunia_image

एसडीएम नितिन टाले के अनुसार यह अवैध कारोबार डोडी निवासी मानसिंह सेंधव के मकान में संचालित हो रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कल्याणपुरा निवासी गौरव वर्मा यहां नकली घी तैयार कर उसे सांची ब्रांड के नाम से बाजार में बेच रहा था। प्रशासन की टीम के पहुंचते ही मुख्य आरोपित मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।


naidunia_image

सांची कंपनी के रैपर और पैकिंग सामग्री बरामद

छापे के दौरान मौके से भारी मात्रा में सांची कंपनी के रैपर और पैकिंग सामग्री बरामद हुई है। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि आरोपी लंबे समय से इस गोरखधंधे में लिप्त था और संगठित तरीके से नकली उत्पाद बाजार में खपा रहा था। अब जांच का प्रमुख बिंदु यह है कि असली जैसे दिखने वाले रैपर और पैकिंग सामग्री आरोपी तक कैसे पहुंची और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।

यह भी पढ़ें- इंदौर के भागीरथपुरा में अब दाल-बाफले, लड्डू खाने के बाद 37 लोग बीमार, फूड पॉइजनिंग की आशंका

नकली सामग्री की जब्त, जांच शुरू

प्रशासन ने जब्त सामग्री को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। खाद्य विभाग की टीम भी सैंपल जांच की तैयारी में है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि नकली घी में किन पदार्थों का इस्तेमाल किया गया था। एसडीएम नितिन टाले का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।