सीहोर में जीतू पटवारी का सरकार पर हमला: बोले- धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें, युवाओं की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक छात्रों के समर्थन में आंदोलन जारी रहेगा।
Publish Date: Sat, 25 Jul 2026 12:36:15 PM (IST)Updated Date: Sat, 25 Jul 2026 12:36:15 PM (IST)
भैरुंदा में मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात। नईुदनिया।HighLights
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक छात्रों के समर्थन में आंदोलन करेगी कांग्रेस
- पटवारी ने गड़बड़ी और छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया
- हरदा जाते समय भैरुंदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलकर जताया विरोध
नईदुनिया प्रतिनिधि, सीहोर/ भैरुंदा। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक छात्रों के समर्थन में आंदोलन जारी रहेगा।
पटवारी ने आरोप लगाया कि परीक्षा व्यवस्था में हुई गड़बड़ियों के बावजूद सरकार जवाबदेही तय करने से बच रही है और छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
छात्रों की मांग जायज
उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों के हितों की लड़ाई जारी रखेगी और सरकार से निष्पक्ष जांच तथा जवाबदेही की मांग करती रहेगी। हाल के दिनों में विभिन्न स्थानों पर शिक्षा व्यवस्था और कथित परीक्षा अनियमितताओं को लेकर विरोध प्रदर्शन भी हुए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी शुक्रवार को हरदा जा रहे थे।
भैरुंदा में भाजपा नेता हीरालाल कुशवाहा की दुकान पर पहुंचे और वहां पर पटवारी ने स्वयं हाथों से चाय बनाई और कार्यकर्ताओं को वितरित की इसके पूर्व भी पटवारी किसान आंदोलन में शामिल होने आए थे तब उन्होंने दुर्गा चौक पर इसी दुकान पर खड़े होकर चाय बनाकर कार्यकर्ताओं में वितरित की थी।
जनता के मुद्दे उठाएगी कांग्रेस
पटवारी ने कहा कि अब प्रदेश और एवं देश की भाजपा सरकार जाने वाली है। डबल इंजन की सरकार ने भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं दिया है। आज युवा बेरोजगार है व्यापारी परेशान है। किस सड़क पर है अपनी उपज बेचने के लिए उसे आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ रहा है और यह सरकार हाथ पैर हाथ भर बैठी है कांग्रेस कार्यकर्ता छात्र-छात्राओं किसने और गरीब मजदूर बेसहारा लोगों के साथ खड़ी है।
इन पर जब भी तकलीफ आएगी इनके साथ खड़े रहकर आंदोलन करेंगे पटवारी के साथ किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान भी थे।