• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सीहोर

सीहोर में जीतू पटवारी ने किए भगवान चिंतामन गणेश के दर्शन, कहा- चुनावी गड़बड़ियों के खिलाफ सड़क पर उतरेगी कांग्रेस

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बताया कि कांग्रेस चुनावी गड़बड़ियों के विरोध में प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा क...और पढ़ें

By Akhilesh GuptaEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Fri, 25 Sep 2026 12:02:57 PM (IST)Updated Date: Fri, 25 Sep 2026 12:05:49 PM (IST)
सीहोर में जीतू पटवारी ने किए भगवान चिंतामन गणेश के दर्शन, कहा- चुनावी गड़बड़ियों के खिलाफ सड़क पर उतरेगी कांग्रेस
सीहोर में जीतू पटवारी ने किए भगवान चिंतामन गणेश के दर्शन

HighLights

  1. कांग्रेस चुनावी गड़बड़ियों के विरोध में प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन करेगी: जीतू पटवारी
  2. सीहोर में चिंतामन गणेश मंदिर पहुंचे जीतू पटवारी, चुनावी व्यवस्था को लेकर केंद्र और भाजपा पर निशाना
  3. पटवारी ने पीजी कॉलेज से भीमराव आंबेडकर की तस्वीर हटाने पर जताई आपत्ति

नवदुनिया प्रतिनिधि, सीहोर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी शुक्रवार को सीहोर के प्रसिद्ध चिंतामन गणेश मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान चिंतामन गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने चुनावी व्यवस्था, केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी को लेकर कांग्रेस के आरोप और आगामी आंदोलन की जानकारी दी।

पटवारी ने कहा कि राहुल गांधी ने देश के सामने चुनावी प्रक्रिया को लेकर अपनी बात रखी है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि चुनाव व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं तो क्या ऐसी स्थिति में देश के भविष्य और लोकतंत्र पर लोगों का भरोसा कायम रह पाएगा। उन्होंने इसे लेकर जनता से विचार करने की बात कही।


चुनावी गड़बड़ियों के विरोध में आंदोलन

पटवारी ने बताया कि कांग्रेस चुनावी गड़बड़ियों के विरोध में प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को भोपाल स्थित मुख्य निर्वाचन कार्यालय के बाहर प्रदेशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे, जबकि शनिवार को प्रदेश के सभी जिलों में कलेक्टर कार्यालय और निर्वाचन कार्यालयों का घेराव किया जाएगा।

उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की। कांग्रेस ने चुनावी मतदाता सूची के पुनरीक्षण और निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं, वहीं निर्वाचन आयोग ने हाल में स्पष्ट किया है कि आयोग के निर्णय कानून और निर्धारित प्रक्रिया के तहत लिए जाते हैं तथा अलग-अलग राय होना निर्णय प्रक्रिया का हिस्सा हो सकता है।

यह भी पढ़ें- चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, भोपाल सहित सभी जिलों में जिला निर्वाचन कार्यालय घेरने उतरेंगे दिग्गज नेता

पीजी कॉलेज से आंबेडकर की तस्वीर हटाने पर जताई आपत्ति

सीहोर के पीजी कॉलेज से डा भीमराव आंबेडकर की तस्वीर हटाए जाने के सवाल पर भी पटवारी ने आपत्ति जताई। उन्होंने इसे महापुरुषों के सम्मान से जुड़ा विषय बताया और भाजपा पर महापुरुषों के प्रति अनादर की सोच रखने का आरोप लगाया।

पटवारी ने कहा कि भाजपा पर कांग्रेस की ओर से नफरत और विभाजन की राजनीति करने के आरोप लगाए जाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता इन मुद्दों को देख रही है और चुनाव में अपना निर्णय देगी।