सीहोर में नाबालिग से दो सगे भाइयों ने किया दुष्कर्म; एक गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल, दूसरा फरार
पुलिस ने शिकायत और नाबालिग के बयान के आधार पर पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दूसरे की तलाश जा...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 03 Oct 2026 09:40:23 PM (IST)Updated Date: Sat, 03 Oct 2026 09:40:23 PM (IST)
प्रतीकात्मकHighLights
- दो सगे भाइयों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया
- अलग-अलग समय पर नाबालिग से दुष्कर्म किया
- एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी
नईदुनिया प्रतिनिधि, सीहोर। जिले में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो सगे भाइयों ने अलग-अलग समय पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। मामले में पीड़िता ने परिजनों और बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ महिला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
छोटे भाई ने बड़े भाई से करवाया दुष्कर्म
पुलिस के अनुसार नाबालिग ने शिकायत में बताया कि पहले अरबाज नामक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जब उसने आरोपी के बड़े भाई से इसकी शिकायत की, तो आरोप है कि बड़े भाई ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।
घटना के संबंध में पीड़िता ने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद उसे महिला थाना सीहोर लाया गया। परिजनों और बजरंग दल कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई गई।
एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
पुलिस ने नाबालिग के बयान और शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया, वहीं दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
नाबालिग की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। मामले की विवेचना की जा रही है।- रेनू अग्रवाल, महिला थाना प्रभारी