• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सीहोर

सीहोर में वन विभाग ने नहीं माना केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का निर्देश, आदिवासियों की फसलों और घरों पर चलाया बुलडोजर

ग्राम कोसमी में आदिवासी परिवारों के खिलाफ हो रही कार्रवाई को लेकर राजनीतिक हलकों में भी हलचल है।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sun, 11 Oct 2026 05:04:16 PM (IST)Updated Date: Sun, 11 Oct 2026 05:04:16 PM (IST)
सीहोर में वन विभाग ने नहीं माना केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का निर्देश, आदिवासियों की फसलों और घरों पर चलाया बुलडोजर
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह का निर्देश बेअसर, नईदुनिया

HighLights

  1. केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह का निर्देश बेअसर
  2. सीहोरो में मक्का की फसल पर चला बुलडोजर
  3. वन विभाग ने खेतों में फसलों को किया नष्ट

नईदुनिया प्रतिनिधि, सीहोर। जिले की बुधनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोसमी में वन विभाग की कार्रवाई को लेकर आदिवासी परिवारों के सामने संकट खड़ा हो गया है। गांव में बरेला समुदाय के कई परिवारों के खेतों में लगी मक्का की फसल नष्ट किए जाने और मकानों को तोड़ने की कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने आई है।

इससे वर्षों से गांव में रह रहे परिवारों के सामने रोजी-रोटी और आवास का संकट खड़ा होने की आशंका है।

ग्राम कोसमी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र विदिशा और विधानसभा क्षेत्र बुधनी के अंतर्गत आता है। ऐसे में यहां आदिवासी परिवारों के खिलाफ हो रही कार्रवाई को लेकर राजनीतिक हलकों में भी हलचल है।

स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार, वन विकास निगम द्वारा गांव में लंबे समय से रह रहे आदिवासी परिवारों के मकानों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इससे प्रभावित परिवारों में चिंता और नाराजगी का माहौल है।


घर नहीं तोड़ने के निर्देश के बावजूद कार्रवाई का आरोप

जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिला प्रशासन और वन विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर आदिवासी परिवारों के घर नहीं गिराने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद वन विकास निगम द्वारा कार्रवाई जारी रखने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

यदि कार्रवाई जारी रहती है, तो कई परिवारों के बेघर होने की आशंका है। हालांकि, वन विकास निगम और जिला प्रशासन की ओर से इस मामले में आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है। कार्रवाई किस आधार पर की जा रही है और प्रभावित परिवारों को क्या राहत दी जाएगी, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें- अब बस, 20 दिन और बाकी; छत्तीसगढ़ में 31 अक्टूबर के बाद खुद के वाहन से मंत्रालय आएंगे 3500 कर्मचारी

आदिवासियों पर अत्याचार सरकार की आदत बन चुका है: राजीव गुजराती

ग्राम कोसमी में आदिवासी परिवारों के घरों को तोड़ने की कार्रवाई को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोप लगाया कि आदिवासियों पर अत्याचार करना मोहन सरकार की आदत बन चुका है।

गुजराती ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के क्षेत्र में आदिवासी परिवारों को उनके घरों से बेदखल किए जाने की घटना शर्मनाक है।

उन्होंने मामले में हस्तक्षेप कर प्रभावित परिवारों को राहत देने और कार्रवाई के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की।

फिलहाल ग्राम कोसमी में वन विभाग की कार्रवाई को लेकर प्रभावित परिवारों की स्थिति और प्रशासन के अगले कदम पर सभी की नजरें टिकी हैं।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के चार शहरों में चलेंगी 240 ई-बसें, रायपुर को मिलेगी सबसे ज्यादा 100 बसें