• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सीहोर

सीहोर में प्रेम प्रसंग में दिनदहाड़े हत्या, बैंक के सामने पत्नी के प्रेमी ने पति पर किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला, मौके पर ही मौत

जिले के पचामा क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई।

By Akhilesh GuptaEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Sat, 20 Jun 2026 05:53:00 PM (IST)Updated Date: Sat, 20 Jun 2026 05:53:00 PM (IST)
सीहोर में प्रेम प्रसंग में दिनदहाड़े हत्या,  बैंक के सामने पत्नी के प्रेमी ने पति पर किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला, मौके पर ही मौत
विवाद के दौरान प्रेमी ने पति पर चाकू से किया हमला( सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. विवाद के दौरान पति पर चाकू से किया हमला
  2. गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में मौत
  3. प्रेम प्रसंग और आपसी विवाद को माना जा रहा वजह

नवदुनिया प्रतिनिधि, सीहोर। जिले के पचामा क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई। बैंक के सामने हुए विवाद में एक युवक ने अपनी प्रेमिका के पति पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।

क्या है ये मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार बारबाखेड़ी निवासी प्रताप का मृतक बबलू की पत्नी विद्या से प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि करीब एक माह पूर्व प्रताप, बबलू की पत्नी विद्या को अपने साथ ले गया था। शनिवार को विद्या अपने प्रेमी प्रताप के साथ पचामा स्थित बैंक आफ इंडिया शाखा में पैसे निकालने पहुंची थी। इसकी जानकारी मिलने पर बबलू भी वहां पहुंच गया।


तीनों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बैंक के सामने तीनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। इसी दौरान प्रताप ने अपने पास रखे चाकू से बबलू पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल बबलू को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई

दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आरोपित की तलाश और मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है।

आपसी विवाद को कारण माना जा रहा

प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे प्रेम प्रसंग और आपसी विवाद को कारण माना जा रहा है। कोतवाली थाना प्रभारी रवींद्र यादव का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद मृतक के परिजनों में शोक और आक्रोश का माहौल है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर के शासकीय आयुर्वेद काॅलेज में तीन नए कोर्स, पीजी कोर्स के लिए 18, तीन विषयों को छह-छह सीटें