• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सीहोर

सीहोर की पार्वती नदी में पोकलेन से बने गड्ढे में डूबा युवक,गणेश विसर्जन के दौरान हादसा; सर्च ऑपरेशन जारी

पोकलेन से खनन के कारण पार्वती नदी में बने गहरे गड्ढे में युवक के चले जाने की जानकारी मिली है। ग्रामीणों ने गोते लगाकर तलाश की लेकिन युवक का पता नहीं च...और पढ़ें

By Akhilesh GuptaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sat, 26 Sep 2026 05:25:44 PM (IST)Updated Date: Sat, 26 Sep 2026 05:25:44 PM (IST)
सीहोर की पार्वती नदी में पोकलेन से बने गड्ढे में डूबा युवक,गणेश विसर्जन के दौरान हादसा; सर्च ऑपरेशन जारी
पुलिस टीम के साथ एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर नदी में युवक की तलाश कर रहे हैं। नईदुनिया।

HighLights

  1. पार्वती नदी के मुंडला घाट पर 27 वर्षीय युवक गहरे पानी में डूबा
  2. पोकलेन से नदी में बने गहरे गड्ढे में डूबने से हुआ हादसा
  3. पुलिस टीम, SDRF और स्थानीय गोताखोर कर रहे तलाश

नईदुनिया प्रतिनिधि, सीहोर। गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान पार्वती नदी के मुंडला घाट पर शनिवार को हादसा हो गया। बिजोरी निवासी 27 वर्षीय ललित नगर पिता जगदीश नगर नदी के गहरे पानी में डूब गया। बताया जा रहा है कि नदी में पोकलेन से किए गए खनन के कारण बने गहरे गड्ढे में युवक चला गया और पानी में डूबने के बाद उसका पता नहीं चल सका।

घटना के बाद घाट पर हड़कंप मच गया। ग्रामीण युवा के की गहरे पानी में तलाश कर रहे हैं।

पोकलेन से बने गड्ढे में फंसा

जानकारी के अनुसार ललित अन्य लोगों के साथ गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए सुबह करीब 10 बजे ट्रैक्टर से मुंडला घाट पहुंचा था। विसर्जन के दौरान वह नदी के ऐसे हिस्से में चला गया, जहां खनन के कारण गहरा गड्ढा बना हुआ था। बताया जा रहा है कि ललित को तैरना भी नहीं आता था।


पानी में डूबते ही आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और उसे बचाने के प्रयास शुरू किए।

ग्रामीण युवकों ने नदी में लगाई छलांग

ललित के डूबने की जानकारी मिलते ही गांव के तैराक युवक नदी में उतरे। उन्होंने कई बार गोते लगाकर युवक की तलाश की, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद से नदी में युवक की तलाश लगातार जारी है।

खनन से बने गहरे गड्ढे पर उठे सवाल

हादसे के बाद पार्वती नदी में पोकलेन से किए गए खनन और उससे बने गहरे गड्ढों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नदी में ऐसे गहरे स्थानों की जानकारी होने के बावजूद विसर्जन के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए।

घाट पर गहरे पानी वाले स्थानों की पहचान कर बैरिकेडिंग, रस्सी और चेतावनी संकेत लगाए जाने की जरूरत थी। गणेश विसर्जन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु नदी घाटों पर पहुंच रहे हैं। ऐसे में ग्रामीणों ने प्रशासन से घाटों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, गोताखोरों की तैनाती और खतरनाक स्थानों को चिह्नित करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- सीहोर में गणेश विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा; खदान में डूबने से 16 साल के किशोर की मौत

​सर्च अभियान जारी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

​दूसरी ओर, युवक कपिल के डूबने की खबर के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय नागरिकों में प्रशासन के ढुलमुल रवैये को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।​

एएसपी प्रशांत चौबे ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू आपरेशन शुरू कर दिया गया है।

एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक ललित की तलाश पार्वती नदी के प्रवाह में लगातार की जा रही है।