
नईदुनिया प्रतिनिधि, छपारा/सिवनी। जबलपुर-नागपुर नेशनल हाइवे 44 में सोमवार तड़के जिला मुख्यालय से 35 किमी दूर छपारा थाना अंतर्गत रणधीर नगर के पास नेपाल जा रही यात्रियों से भरी सड़क में आगे चल रहे कंटेनर के पिछले हिस्से में जा घुसी।
सुबह लगभग 3 बजे हुए सड़क भीषण सड़क हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि बस में गहरी नींद में सो रहे यात्रियों में चीख-पुकार व अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना पर छपारा पुलिस ने मौके पर पहुंची, घायलों को बस से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया। दुर्घटना में यात्री बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से इसमें सवार यात्रियों के आगे का सफर अवरुद्ध हो गया है।
अचानक आई परेशानी के बीच महिलाओं, बच्चों तथा अन्य सुरक्षित यात्रियों को छपारा के लक्ष्मी नारायण मंदिर स्थित रैन बसेरा में ठहराया गया। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए समाजसेवी व शासकीय ठेकेदार शिवकुमार ठेकेदार ने सभी यात्रियों के भोजन, ठहरने व अन्य जरूरी सुविधाओं का प्रबंध किया, जिससे यात्रियों को राहत मिली।
छपारा थाना प्रभारी खेमेंद्र जैतवार ने बताया कि आगे चल रहे कंटेनर में घुसने से नेपाल जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। बस में सवार छह यात्री घायल हुए है, जिनमें से दो को गंभीर चोट आई हैं।
सभी यात्रियों को गोल्डन टैम्पल में ठहरा दिया गया है, दूसरी बस आने पर यात्री अपने गतंव्य की ओर रवाना होंगे। यात्रियों को समूह स्पेशल बस में सवार होकर बेंगलुरू से नेपाल जा रहा था।
यह भी पढ़ें- MP में लिफ्ट के लिए नया कानून; रजिस्ट्रेशन और थर्ड पार्टी बीमा जरूरी, ऑडिट भी होगा