• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सिवनी

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सि‍वनी में ओबीसी विद्यार्थी पोर्टल से कराएं छात्रवृत्ति आवेदन का नवीनीकरण

जिले के ओबीसी विद्यार्थियों के पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में नवीनीकरण आवेदन की प्रक्रिया में आ रही तकनीकी अड़चनों को विभाग ने दूर कर लिया है।

By Sanjay AgrawalEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 11 Nov 2026 12:39:43 PM (IST)Updated Date: Wed, 11 Nov 2026 12:39:43 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सि‍वनी में ओबीसी विद्यार्थी पोर्टल से कराएं छात्रवृत्ति आवेदन का नवीनीकरण

HighLights

  1. पोर्टल पर उपलब्ध इस सुविधा का समय रहते लाभ उठाएं
  2. अपना नवीनीकरण आवेदन अनिवार्य रूप से करना सुनिश्चित करें
  3. विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति प्राप्त करने आवेदन करें ओबीसी छात्र

नईदुनिया प्रतिनिधि, सिवनी। कार्यालय कलेक्टर (पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण) से जारी सूचना अनुसार एमपीटास पोर्टल पर नवीनीकरण आवेदन करते समय विद्यार्थियों को जो तकनीकी समस्या आ रही थी, उसका पूर्णतः निराकरण कर दिया गया है।

सुधार के बाद अब आवेदन प्रक्रिया शुरू

पोर्टल पर तकनीकी सुधार के बाद अब आवेदन प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। ऐसे में पिछड़ा वर्ग के सभी पात्र विद्यार्थी बिना किसी परेशानी के एमपीटास पोर्टल पर शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अपनी पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के नवीनीकरण (रिन्यूअल) आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

2026-27 के लिए नवीनीकरण आवेदन

सभी पात्र पिछड़ा वर्ग विद्यार्थियों से अपील की है कि वे पोर्टल पर उपलब्ध इस सुविधा का समय रहते लाभ उठाएं। साथ ही शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अपना नवीनीकरण आवेदन अनिवार्य रूप से करना सुनिश्चित करें।

विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति प्राप्त करने आवेदन करें ओबीसी छात्र

सिवनी: पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना में पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित मांगे गए हैं। विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक पात्र अभ्यर्थी योजना के नियमों व निर्धारित प्रावधानों के तहत विभागीय पोर्टल पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


समग्र आईडी दर्ज करना अनिवार्य है

पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण के आयुक्त ने इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को पोर्टल पर प्रोफाइल पंजीयन करना होगा, इसमें समग्र आईडी दर्ज करना अनिवार्य है।

दस्तावेजों का समग्र आईडी से लिंक होना आवश्यक

अभ्यर्थी का मूल निवासी प्रमाण पत्र, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी डिजिटल जाति प्रमाण पत्र तथा आय प्रमाण पत्र आदि दस्तावेजों का समग्र आईडी से लिंक होना आवश्यक है। प्रोफाइल पंजीयन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को छात्रवृत्ति के लिए अपना आनलाइन आवेदन प्रस्तुत करना होगा।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में स्कूलों की मान्यता के लिए 11 से 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन, गलत जानकारी पर मान्यता होगी निरस्त

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।