• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सिवनी

सिवनी में जश्न का माहौल! एमपी के पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री डॉ. ढाल सिंह बिसेन बनाए गए उत्तराखंड के राज्यपाल

डॉ. ढाल सिंह बिसेन की उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में नियुक्ति की खबर सिवनी और मध्य प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण है। इससे जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर च...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 12 Oct 2026 09:54:37 PM (IST)Updated Date: Mon, 12 Oct 2026 09:54:37 PM (IST)
सिवनी में जश्न का माहौल! एमपी के पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री डॉ. ढाल सिंह बिसेन बनाए गए उत्तराखंड के राज्यपाल
चौथे राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष (2011 से 2013) भी रह चुके हैं। सौजन्‍य सोशल मीडिया

HighLights

  1. छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की गई
  2. उमा भारती व गौर सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं
  3. बरघाट विधानसभा सीट से चार बार विधायक चुने गए

नईदुनिया प्रतिनिधि, सिवनी। जिले के डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किए जाने की खबर सामने आई है। राष्ट्रपति द्वारा छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की गई है।

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

राष्ट्रपति ने छह राज्यों में राज्यपालों की नई नियुक्तियां की हैं। नियुक्त किए गए नामों में एक महिला भी शामिल हैं।

डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड, ओम प्रकाश माथुर को केरल, राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक, बृज मोहन राम को ओडिशा और दुष्यंत गौतम सिक्किम में नियुक्‍त किए गए हैं।

संवैधानिक प्रक्रिया के तहत राज्यपाल की नियुक्ति

डॉ. ढाल सिंह बिसेन की उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में नियुक्ति की खबर सिवनी और मध्य प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण है। इससे जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आया है। राज्यपाल की नियुक्ति संवैधानिक प्रक्रिया के तहत राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।

उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 12 अक्टूबर 2026 को मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व सांसद डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया है।

राजनीतिक सफर की मुख्य बातें

विधायक और मंत्री वे सिवनी जिले की बरघाट विधानसभा सीट से कई बार (1990, 1993, 1998, और 2003) विधायक चुने गए। वे मध्य प्रदेश की तत्कालीन उमा भारती सरकार और बाबूलाल गौर सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं।

चौथे राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष भी रहे

उन्होंने 2019 के आम चुनावों में बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र से जीत हासिल की और सांसद बने। वे मध्य प्रदेश के चौथे राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष (2011 से 2013) भी रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें- Special Trains: MP वालों के लिए खुशखबरी, दुर्गा पूजा से छठ तक चलेंगी 7 स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइम टेबल और स्टॉपेज