• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सिवनी

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Seoni News: गोवंश की हत्या के 3 आरोपियों के 4 घर व कब्जे ध्वस्त, एनएसए के तहत केस दर्ज

गोवंश हत्याकांड में नवागत कलेक्टर संस्कृति जैन ने प्रभार लेते ही आरोपियों संतोष कवरेती गरघटिया व रामदास उइके पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम लगाने का आदे...और पढ़ें

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Mon, 24 Jun 2024 10:28:28 PM (IST)Updated Date: Tue, 25 Jun 2024 12:15:00 AM (IST)
Seoni News: गोवंश की हत्या के 3 आरोपियों के 4 घर व कब्जे ध्वस्त, एनएसए के तहत केस दर्ज
संस्कृति जैन कलेक्टर सिवनी

HighLights

  1. सिवनी में गोवंश हत्या मामले में प्रशासन सख्त
  2. नए कलेक्टर ने आरोपियों पर लगाया NSA
  3. अधिवक्ता संघ से आग्रह, आरोपियों का न लें केस

नईदुनिया प्रतिनिधि, सिवनी। गोवंश हत्याकांड में प्रशासन की सख्त कार्रवाई निरंतर जारी है। नवागत कलेक्टर संस्कृति जैन ने प्रभार लेते ही सोमवार को गोवंश प्रकरण में शामिल दो आरोपियों संतोष कवरेती गरघटिया व रामदास उइके पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) लगाने का आदेश जारी किया।

इसके साथ ही सांप्रदायिक सद्भाव और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले अपराधों में शामिल आरोपियों का केस नहीं लेने का आग्रह जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों से किया है। इस पर अधिवक्ताओं ने सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन जिला प्रशासन को दिया है।


अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई

दूसरी ओर, केवलारी एसडीएम महेश अग्रवाल सहित राजस्व अधिकारियों व बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में गोवंश मामले में गिरफ्तार पलारी चौकी क्षेत्र निवासी 3 आरोपियों वाहिद खान, शादाब खान तथा इरफान मोहम्मद के बिना अनुमति सरकारी जमीन पर बने तीन घरों सहित एक निर्माणाधीन मकान के अतिक्रमण को जेसीबी लगाकर सोमवार को तोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या पुलिस व प्रशासन के अधिकारी सहित बल मौजूद रहा।

बता दें कि 19, 20 तथा 21 जून को जिले के धूमा, धनौरा, पलारी और सुनवारा क्षेत्र में 62 गोवंश के शव बैनगंगा नदी व जंगल में मिले थे। गोवंश की गला रेतकर हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

7 फरार आरोपियों की तलाश जारी

वहीं नागपुर के सात फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस की टीमें लगातार छानबीन में जुटी हुई हैं। गोवंश की नृशंस हत्या मामले में उच्च स्तरीय जांच करने के मुख्यमंत्री के निर्देश पर सीआईडी के अतिरिक्त महानिदेशक पवन श्रीवास्तव के नेतृत्व में सिवनी पहुंचे दल ने शनिवार-रविवार को प्रकरण में छानबीन की। वहीं, सोमवार देर शाम इंदौर से स्थानांतरित होकर आए सुनील कुमार मेहता ने सिवनी पहुंचकर पुलिस अधीक्षक की कमान संभाल ली है।