• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सिवनी

महाराष्ट्र से सिवनी आकर करते थे रैकी, सूने मकान में चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्‍य गिरफ्तार

रिड्डी के पास नाकाबंदी कर पुलिस ने वाहन सवार दो लोगों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने चोरी की वारदात करना स्वीकार कर लिया।

By Sanjay AgrawalEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 06 Oct 2026 09:09:52 PM (IST)Updated Date: Tue, 06 Oct 2026 09:09:52 PM (IST)
महाराष्ट्र से सिवनी आकर करते थे रैकी, सूने मकान में चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्‍य गिरफ्तार
पुलिस की गिरफ्त में चोरी के आरोपी व जब्त सोने-चांदी के जेवर। सौजन्य पुलिस विभाग

HighLights

  1. चोरी का कुरई पुलिस ने किया राजफाश
  2. सोने-चांदी के जेवर व नकदी किया गिरफ्तार
  3. मोहगांव सड़क में लूटे थे 11.70 लाख रुपये

नईदुनिया प्रतिनिधि, सिवनी। जिले के कुरई थाना अंतर्गत मोहगांव सड़क गांव के सूने मकान में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है।

गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

एसपी कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन, एएसपी दीपक मिश्रा व बरघाट एसडीओपी ललित गठरे के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई में कुरई पुलिस ने महाराष्ट्र के अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

रिपोर्ट कुरई पुलिस थाना में दर्ज कराई थी

बरघाट एसडीओपी ललित गठरे ने बताया कि 25 सितंबर को ग्राम मोहगांव सड़क निवासी राहुल पुत्र सालिकराम राय ने घर में चोरी होने की रिपोर्ट कुरई पुलिस थाना में दर्ज कराई थी।

परिवार सहित गणेश जी के भंडारे में गया था

शिकायत में बताया कि 24 सितंबर की शाम जब वह परिवार सहित गणेश जी के भंडारे में गया था, तब रात करीब 8:35 बजे लौटने पर देखा कि अज्ञात चोरों ने उनके घर के पीछे के दरवाजे और गोदरेज की अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात व नकदी पार कर दी है।

जेवरात बेचने बालाघाट की ओर जा रहे हैं

इस पर पुलिस ने धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर तंत्र की मदद ली। 4 अक्टूबर को मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि संदिग्ध काले रंग की एक्टिवा (एमएच 40 डीए 5877) से चोरी में संलिप्त लोग जेवरात बेचने बालाघाट की ओर जा रहे हैं।


नाकाबंदी कर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा

रिड्डी के पास नाकाबंदी कर पुलिस ने वाहन सवार दो लोगों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने चोरी की वारदात करना स्वीकार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में हितेश उर्फ कालिया पुत्र राजेन्द्र मेश्राम (32) न्यू खलासी लाइन कामठी नागपुर और बादल पुत्र संजय संतापे (27) शिवनगर रामगढ़ कामठी नागपुर (महाराष्ट्र) निवासी के रूप में हुई है।

नकदी बरामद कर उन्हें न्यायालय में पेश किया

दोनों शातिर अंतर्राज्यीय अपराधी हैं और इनके खिलाफ नागपुर के विभिन्न थानों में चोरी और मारपीट के कई मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 11 लाख 70 हजार रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी बरामद कर उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

चोरी का राजफाश करने में यह शामिल रहे

चोरी का राजफाश करने में कुरई थाना प्रभारी निरीक्षक कृपाल शाह तेकाम, फिंगर प्रिंट प्रभारी उपनिरीक्षक रितु उइके, सउनि जयराम ठाकुर, प्रधान आरक्षक विनय मसराम, चंचलेश नरवरे, राजेश माथरे, आरक्षक अविनाश पांडे, ओमकार परतेती, सतीश युवनाती, यशपाल उइके, प्रकाश उइके, अरुण कवरेती और महिला आरक्षक आंचल ठाकरे शामिल रहे।

वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश

कोतवाली पुलिस ने वाहन चाेर गिरोह का राजफाश किया है। जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एसपी कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन, एएसपी दीपक मिश्रा व सीएसपी चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में अभियान चलाया जा रहा है।

  • कोतवाली पुलिस की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर मोटर सायकिल चोरी की चार घटनाओं का पर्दाफाश किया है।
  • पुलिस ने मामले में दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक 17 वर्षीय नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।
  • गिरफ्तार आरोपितों में मीत बिसेन निवासी वार्ड क्र. 28 प्रेमनगर बालाघाट और हिमांशु सदाफल छिंदवाड़ा चौक सिवनी शामिल है।
  • पुलिस के अनुसार दोनों आदतन अपराधी हैं। मुख्य आरोपित मीत बिसेन के खिलाफ पूर्व में चोरी के 8 प्रकरण दर्ज हैं।
  • हिमांशु सदाफल पर चोरी व मारपीट के 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपितों ने चोरी की चारों वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।

चार दोपहिया वाहन बरामद किए गए

आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चार दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। चोर गिरोह को पकड़ने और वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश तिवारी के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक प्रदीप चौधरी, सुधीर डहेरिया, संतोष साहू, मुकेश गोडाने, आरक्षक दिलीप उइके, विजेंद्र उइके, मिथलेश उइके व सैनिक मोहम्मद वकील शालिम रहे।

जब्त दोपहिया वाहनों की जानकारी

  • 9 मार्च 2026 को लूघरवाड़ा निवासी रामजी बघेल की स्प्लेंडर (एमपी 22 जे 1677) लोनिया नहर के पास से चोरी हुई थी।
  • 26-27 सितंबर की दरमियानी रात एसपी बंगले के सामने रहने वाले मदन सिंह ठाकुर की स्कूटी (एमपी 22 एस 3177) घर के सामने से पार की गई थी।
  • 26 सितंबर को गणेश चौक निवासीा अभिंजय प्रजापति की एक्टिवा (एमपी 22 एसए 9656) तिकोना पार्क के पास से चुराया गया था।
  • 2-3 अक्टूबर की रात सीवी रमन वार्ड निवासी राहुल कुशराम की हीरो स्प्लेंडर (एमपी 22 एमएच 4752) घर के सामने से चोरी हुई थी।

यह भी पढ़ें- जबलपुर के भाजपा विधायक के बेटे का एआई वीडियो वायरल, दो इंस्टाग्राम आईडी पर FIR