• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सिवनी

MP के सिवनी में बिजली लाइन से टकराया ट्रेनी विमान, पायलट समेत दो घायल... 90 गांवों में छाया अंधेरा

Trainee Aircraft Crash: नागपुर रोड के आमगांव के पास एक ट्रेनी विमान 33 केवी हाई वोल्टेज लाइन से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पायलट और उनका सहय...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 08 Dec 2025 08:46:53 PM (IST)Updated Date: Mon, 08 Dec 2025 09:46:59 PM (IST)
MP के सिवनी में बिजली लाइन से टकराया ट्रेनी विमान, पायलट समेत दो घायल... 90 गांवों में छाया अंधेरा
आमगांव के पास प्रशिक्षु विमान दुर्घटनाग्रस्त

HighLights

  1. बिजली लाइन क्षतिग्रस्त और बड़ा ब्लैकआउट
  2. बिजली विभाग की टीमें सुधार कार्य में लगीं
  3. रेडवर्ड एविएशन पर लापरवाही के आरोप दोबारा

नईदुनिया प्रतिनिधि, सिवनी: जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर नागपुर रोड के आमगांव के पास एक ट्रेनी विमान हाई वोल्टेज 33 केवी बिजली लाइन से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त (Trainee Aircraft Crash) हो गया हादसे में पायलट और उसका सहयोगी घायल हो गए, जबकि बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त होने के कारण 80 से 90 गांवों में करीब ढाई घंटे तक अंधेरा छाया रहा। रेडवर्ड एविएशन कंपनी से जुड़ा यह विमान आबादी से दूर दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिससे कंपनी की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है।

घटना में पायलट अजीत चावड़ा व एक अन्य के घायल होने की जानकारी सामने आई है। हालाकि की दोनों घायल सुरक्षित बताए गए हैं, जिनका उपचार बारापत्थर के निजी अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार हवाई पट्टी में उतरने के दौरान ट्रेनी विमान का निचला हिस्सा बादलपार सब स्टेशन की 33 केवी बिजली लाइनों से टकरा गया। गनीमत की बात रही बिजली तार टूटने के साथ ही ट्रेनी विमान जमीन पर गिर गया।


इस दौरान बिजली लाइन ट्रिप होने से तारों में विद्युत प्रवाह अवरूद्ध हो गया, जिससे बड़ी दुघर्टना टल गई। सूचना मिलते ही बिजली कंपनी का लाइन स्टाफ व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ट्रेनी विमान में सवार घायलों को अस्पताल रवाना किया। सूचना मिलते ही कुरई पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर गई।

सुधार कार्य में जुटी बिजली कंपनीमप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी सिवनी संभाग के कार्यपालन अभियंता सुभाष राय ने बताया कि बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त होने से बादलपार व ग्वारी सब स्टेशन के लगभग 80 से 90 गांव में घटना के बाद से अंधेरा फैला हुआ है। बिजली आपूर्ति को पुन: बहाल करने लाइनों के सुधार कार्य में मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारी जुट गए हैं।

मौके पर पहुंचा पुलिस बल

एसपीपुलिस अधीक्षक सुनील मेहता ने ट्रेनी विमान के दुघर्टनाग्रस्त होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मौके पर टीम को भेजा गया है। ट्रेनी विमान दुघर्टना में दो लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। हालाकि दोनों खतरे बाहर बताए गए हैं।

सुनाई दी तेज धमाके की आवाज

आमगांव पंचायत के सरपंच रामलाल उइके के अनुसार आमगांव से पोतलई के बीच आज शाम लगभग 6.25 बजे की है। ट्रेनी विमान 33 केवी लाइन से टकराकर दूर जा गिरा। इसके बाद पूरे क्षेत्र में लाइट बंद हो गई। सुकतरा स्थित हवाई पट्टी से उड़ा रेड बर्ड एविएशन का ट्रेनी विमान उड़ान भरने के बाद संभवत: वापस हवाई पट्टी पर उतर रहा था। इसी दौरान यह दुघर्टना हो गई। 33 केवी हाई वोल्टेज बिजली लाइन से टकराते ही तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। बिजली तारों से विमान के पंख टकराते ही चिंगारियां फूट पड़ीं।

दो बार पहले भी हो चुकी घटनाएं

ग्रामीणों का कहना है कि रहवासी क्षेत्र में ऐसी घटना होती तो कई लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी। ग्रामीणों का आरोप है कि रेडवर्ड एविएशन कंपनी द्वारा क्षेत्रवासियों के सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर लापरवाही बरती जा रही है। गौरतलब है कि इसी साल मई माह में दो बार रन-वे में ट्रेनी विमान फिसलने व पलटने की घटनाएं सामने आ चुकी है। इस दौरान भी कंपनी पर प्रशिक्षण के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप लगे थे, जिसके बाद कुछ माह के लिए प्रशिक्षु उड़ानों को रोक दिया गया था।