• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शहडोल

शहडोल के नए बस स्टैंड के पास बिरयानी दुकान में आग, सिलेंडर से उठती रहीं ऊंची लपटें

दुकान में व्यावसायिक उपयोग के लिए निर्धारित कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के बजाय घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जा रहा था।

By Vinod ShuklaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 04 Nov 2026 01:00:04 PM (IST)Updated Date: Wed, 04 Nov 2026 01:00:04 PM (IST)
शहडोल के नए बस स्टैंड के पास बिरयानी दुकान में आग, सिलेंडर से उठती रहीं ऊंची लपटें
दुकान में सिलेंडर से भड़की आग। सौजन्‍य विडियोग्रैब

HighLights

  1. आग लगने से अफरा-तफरी मच गई
  2. लपटें देखकर लोग दहशत में आ गए
  3. सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी

नईदुनिया प्रतिनिधि, शहडोल। जिला मुख्यालय के नए बस स्टैंड के पास एक बिरयानी दुकान में रखे घरेलू गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सिलेंडर से ऊंची लपटें उठने लगीं और लोग दहशत में आ गए।

दमकल वाहन काफी देर से मौके पर पहुंचा

कोई भी आग के करीब जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। घटना से बड़े हादसे का खतरा पैदा हो गया। सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन आरोप है कि दमकल वाहन काफी देर से मौके पर पहुंचा।

गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ

इस दौरान सिलेंडर से लपटें उठती रहीं और दुकानदारों तथा राहगीरों की सांसें अटकी रहीं। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के बजाय घरेलू गैस

भीड़भाड़ वाले बस स्टैंड क्षेत्र में सिलेंडर फटने पर जनहानि हो सकती थी।जानकारी के मुताबिक, दुकान में व्यावसायिक उपयोग के लिए निर्धारित कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के बजाय घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जा रहा था।

दुकानों में गैस के उपयोग को लेकर गंभीर सवाल

घटना ने शहर के होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और बिरयानी दुकानों में गैस के उपयोग को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस के इस्तेमाल की आशंका है।

आम लोगों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा

यह नियमों की अनदेखी के साथ आम लोगों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है। लोगों ने प्रशासन से शहर के होटल, ढाबों और बिरयानी दुकानों की जांच कर घरेलू सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में स्वच्छता अभियान पर विवाद, ब्यौहारबाग कन्या विद्यालय में कचरा उठाने पर अभिभावक भड़के


एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।