• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शहडोल

फिर बांधवगढ़ से 30 हाथियों का झुंड शहडोल पहुंचा, फसलें रौंदकर झोपड़ियां तोड़ीं; कई बेबी एलीफेंट भी शामिल

अब नए झुंड के आने से वन विभाग के सामने हाथियों की सुरक्षा और ग्रामीणों की जान-माल बचाने की दोहरी चुनौती खड़ी हो गई है।

By Vinod ShuklaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 17 Oct 2026 09:12:56 PM (IST)Updated Date: Sat, 17 Oct 2026 09:12:56 PM (IST)
फिर बांधवगढ़ से 30 हाथियों का झुंड शहडोल पहुंचा, फसलें रौंदकर झोपड़ियां तोड़ीं; कई बेबी एलीफेंट भी शामिल
गोदावल वन परिक्षेत्र के बेड़रा, कोठिया, घोरषा, उफरी और आसपास के गांवों में विचरण करते हाथी। सौजन्‍य वन विभाग

HighLights

  1. करंट से मौत के बाद फिर बढ़ी चुनौती
  2. बेड़रा, कोठिया, घोरषा गांवों के ग्रामीणों में डर
  3. गोदावल परिक्षेत्र में झुंड में कई बेबी एलीफेंट भी

नईदुनिया प्रतिनिधि, शहडोल। जिले में करंट से एक हाथी की मौत का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि बांधवगढ़ के जंगलों से 30 जंगली हाथियों का नया झुंड शहडोल की सीमा में पहुंच गया है।

झुंड में कई बेबी एलीफेंट भी शामिल

हाथियों की आवाजाही से गोदावल वन परिक्षेत्र के बेड़रा, कोठिया, घोरषा, उफरी और आसपास के गांवों में दहशत है। झुंड ने खेतों में खड़ी धान की फसल रौंद दी और दो झोपड़ियां तोड़ दीं। झुंड में कई बेबी एलीफेंट भी शामिल हैं।

रात में घुसा झुंड, सुबह तक रौंद दी फसल

झुंड ने दो दिन पहले रात में बांधवगढ़ की ओर से जिले में प्रवेश किया। रात में ही हाथी रिहायशी इलाकों के पास पहुंच गए। तेंदुआढ गांव के पहाड़ टोला निवासी राहुल कोल और विनोद पटेल के खेतों में घुसकर धान की फसल को नुकसान पहुंचाया। किसानों की महीनों की मेहनत बर्बाद हो गई।


सूचना पर देरी का आरोप, विभाग ने किया खंडन

कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि गोदावल रेंजर को सूचना देने के बाद भी वन अमला देर से पहुंचा, तब तक हाथी कई एकड़ फसल चौपट कर चुके थे। हालांकि वन विभाग का कहना है कि सूचना मिलते ही कई टीमें मौके पर पहुंच गई थीं और लगातार निगरानी कर रही हैं।

करंट से मौत के बाद फिर चुनौती

हाल ही में देवलोंद क्षेत्र में झुंड से बिछड़े एक हाथी की बोरवेल के पास करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। अब नए झुंड के आने से वन विभाग के सामने हाथियों की सुरक्षा और ग्रामीणों की जान-माल बचाने की दोहरी चुनौती खड़ी हो गई है।

डीएफओ तरुणा वर्मा ने बताया कि हाथियों की निगरानी के लिए कई टीमें तैनात हैं, आसपास के अधिकारी-कर्मचारी नजर रख रहे हैं, ग्रामीणों से संवाद और मुनादी कर सतर्क रहने व सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।

यह भी पढ़ें- बांधवगढ़ में जिसका नाम 'मोहन' ने रखा 'कृष्णा', पहले जन्मदिन पर बना मल्टीग्रेन आटे की रोटियों का केक; सीएम ने पूछा हालचाल