• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उमरिया

बांधवगढ़ में जिसका नाम 'मोहन' ने रखा 'कृष्णा', पहले जन्मदिन पर बना मल्टीग्रेन आटे की रोटियों का केक; सीएम ने पूछा हालचाल

''कृष्णा'' का यह जन्मदिवस समारोह वन्यजीवों और उनकी दिन-रात देखभाल करने वाले हमारे समर्पित स्टाफ (महावतों एवं चाराकटरो) के बीच के गहरे और आत्मीय संबंध ...और पढ़ें

By SanjayKumar SharmaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 17 Oct 2026 04:12:52 PM (IST)Updated Date: Sat, 17 Oct 2026 04:12:52 PM (IST)
बांधवगढ़ में जिसका नाम 'मोहन' ने रखा 'कृष्णा', पहले जन्मदिन पर बना मल्टीग्रेन आटे की रोटियों का केक; सीएम ने पूछा हालचाल
बर्थडे कैप से सजा नन्हा कृष्णा और उसकी मां बांधवी। सौजन्‍य रिजर्व

HighLights

  1. बांधवी ने पिछले साल दिया था जन्म
  2. रामा कैंप में हुआ वनभोज का आयोजन
  3. नन्हें हाथी को परोसे गए कई तरह के फल

नईदुनिया प्रतिनिधि, उमरिया। पिछले साल बांधवगढ़ की हथनी बांधवी ने जिस बच्चे को जन्म दिया था वह अब एक साल का हो गया है। बांधवी के इसी नन्हें हाथी का नाम प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने कृष्णा रखा था।

जन्मदिन पर लाड़-प्यार और विशेष तैयारियां

कृष्णा का पहला जन्मदिन बांधवगढ़ के रामा कैंप में बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया। रिजर्व के सबसे चहेते नन्हें हाथी ''कृष्णा'' के पहले जन्मदिन पर बड़े ही लाड़-प्यार और विशेष तैयारियों के साथ आयोजन किया गया।

सीएम ने पूछा हालचाल

इस प्यारे से हाथी बच्चे का नामकरण 'कृष्णा', प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव जी के द्वारा 31.12.25 को किया गया था। दिनांक 14.10.26 को उमरिया प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने कृष्णा का कुशलक्षेम जाना गया और जन्मदिन रोचक तरीके से मनाने के निर्देश क्षेत्र संचालक को दिए गए।


मल्टीग्रेन आटे से बना रोटियों का केक

इस विशेष अवसर पर नन्हे कृष्णा के लिए प्रबंधन और महावतों द्वारा एक बेहद अनोखा ''केक'' तैयार किया गया। वास्तव में इसे सामान्य केक की तरह पकाया नहीं गया था, बल्कि कृष्णा की सेहत और पसंद को ध्यान में रखते हुए मल्टीग्रेन आटे की रोटियों, ताजे केले, सेब, अन्य फलों, गन्ने और गुड़ को बेहद आकर्षक ढंग से सजाकर एक केक का रूप दिया गया था। कृष्णा ने अपने इस विशेष और पौष्टिक ''केक'' का भरपूर आनंद लिया।

विशेष स्नान से शुरुआत

जन्मदिन के इस खास दिन की शुरुआत कृष्णा को महावतों द्वारा कराए गए एक विशेष स्नान के साथ हुई। पूरे दिन नन्हा कृष्णा अपनी मां के साथ और रिजर्व के महावतों एवं अन्य स्टाफ सदस्यों के बीच अठखेलियां करता नजर आया।

प्यारी और चंचल हरकतों ने मोहा

उसकी इन प्यारी और चंचल हरकतों ने वहां मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया और दिन को बेहद यादगार बना दिया। कृष्णा का यह जन्मदिवस समारोह वन्यजीवों और उनकी दिन-रात देखभाल करने वाले हमारे समर्पित स्टाफ (महावतों एवं चाराकटरो) के बीच के गहरे और आत्मीय संबंध का एक सुंदर उदाहरण है।

यह भी पढ़ें- उमरिया जिला अस्पताल में लगी आग, धुएं का गुबार देख मरीजों और परिजनों में मचा हड़कंप, दमकल विभाग ने मोर्चा संभाला