• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शहडोल

शहडोल जिला अस्पताल में चिकित्सक से हाथापाई, तीन बच्चों को मृत घोषित करने पर भड़के परिजन

चिकित्सकों ने स्पष्ट कहा है कि यदि समय रहते आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो वे अपने दायित्वों का निर्वहन करने में असहज महसूस करेंगे।

By Vinod ShuklaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 11 Nov 2026 10:04:01 AM (IST)Updated Date: Wed, 11 Nov 2026 10:04:01 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
शहडोल जिला अस्पताल में चिकित्सक से हाथापाई, तीन बच्चों को मृत घोषित करने पर भड़के परिजन
आपातकालीन कक्ष में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के साथ हाथापाई करते परिवार वाले। सौजन्‍य सीसीटीवी फुटेज

HighLights

  1. थप्पड़ कांड से भड़के चिकित्सक, सख्त कार्रवाई की उठी मांग
  2. सिविल सर्जन ने कोतवाली में सौंपी लिखित शिकायत
  3. सामान फेंका और आपातकालीन कक्ष में टेबल पलटी

नईदुनिया प्रतिनिधि, शहडोल। जिला चिकित्सालय में चिकित्सक की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।आपातकालीन कक्ष में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के साथ हाथापाई और थप्पड़ मारने की घटना ने पूरे चिकित्सक समाज को आक्रोशित कर दिया है।

कोतवाली थाना प्रभारी को भेजे गए पत्र में गंभीर आरोप

सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक की ओर से कोतवाली थाना प्रभारी को भेजे गए पत्र में गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

चिकित्सक व कर्मचारियों के साथ जमकर गाली-गलौज

पत्र में कहा गया है कि आक्रोशित लोगों ने अस्पताल के भीतर भारी हुड़दंग मचाया। चिकित्सकीय टेबल पर रखी जरूरी सामग्री को नीचे फेंक दिया, टेबल को पलट दिया और चिकित्सक व कर्मचारियों के साथ जमकर गाली-गलौज की।

चिकित्सक नीरज सोनल का गला पकड़ा

ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक नीरज सोनल का गला पकड़कर उनके साथ हाथापाई की गई और भीड़ में शामिल एक व्यक्ति ने उन्हें थप्पड़ तक मार दिया। इस पूरी घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है।

सिविल डाॅ. सर्जन शिल्पी सराफ ने बताया कि ड्यूटी चिकित्सक के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए थप्पड़ मारने की घटना बेहद निंदनीय है। इस संबंध में कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज करा दी गई है और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

शिकायत 10 नवंबर को पुलिस को सौंपी गई


शिकायत में चिकित्सक सुरक्षा अधिनियम, शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने जैसी गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत 10 नवंबर को पुलिस को सौंपी गई है।

9 नवंबर की रात तालाब में डूबे तीनों बच्चों को लाया गया था

9 नवंबर की रात तालाब में डूबे तीनों बच्चों को बचाव के बाद जिला चिकित्सालय के आपातकालीन विभाग में लाया गया था। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने जब बारीकी से जांच की तो तीनों बच्चों को मृत पाया और उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कुछ लोगों का गुस्सा अचानक बेकाबू हो गया

बच्चों के शव लेकर अस्पताल पहुंचे कुछ लोगों का गुस्सा अचानक बेकाबू हो गया और उनका आक्रोश वहां मौजूद चिकित्सकों तथा चिकित्सा कर्मचारियों पर फूट पड़ा।

जिला अस्पताल में नया बवाल खड़ा हो गया

बताया जा रहा है कि तालाब में डूबने से तीन नाबालिग बच्चों की मौत का गम अभी कम भी नहीं हुआ था कि इसी घटना में जिला अस्पताल में नया बवाल खड़ा हो गया। पुलिस की गश्त देखकर तालाब में कूदे चार किशोरों में से तीन की मौत के बाद बवाल मचा था। मुख्यमंत्री ने 4-4 लाख की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है और जांच के लिए तीन सदस्यीय दल गठित किया गया है।

चिकित्सक ही अपने कार्यस्थल पर सुरक्षित नहीं

अब बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि यदि मरीजों और घायलों की जान बचाने की जिम्मेदारी उठाने वाले चिकित्सक ही अपने कार्यस्थल पर सुरक्षित नहीं रहेंगे तो आम जनता के बीच स्वास्थ्य सेवाओं का भरोसा कैसे कायम रह पाएगा।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में फाइनेंस के नाम पर ट्रक हड़पा, 10 लाख रुपये भी नहीं चुकाए; भाई के नाम कराया नामांतरण

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।