• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शहडोल

शहडोल में बिजली गुल होने पर ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ा युवक! कर्मचारियों से की गाली-गलौज, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

शराब के नशे में युवक ट्रांसफॉर्मर पर चढ़कर बैठ गया और बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करने लगा। घंटों चले इस घटनाक्रम के बाद युवक नीचे उतर...और पढ़ें

By Vinod ShuklaEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sun, 27 Sep 2026 06:11:32 PM (IST)Updated Date: Sun, 27 Sep 2026 06:11:32 PM (IST)
शहडोल में बिजली गुल होने पर ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ा युवक! कर्मचारियों से की गाली-गलौज, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
शहडोल में बिजली गुल होने पर ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ा युवक!

HighLights

  1. क्वार्टर की बिजली कटने से नाराज युवक ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ा
  2. हादसा टालने के लिए कर्मचारियों ने काटी बिजली सप्लाई लाइन
  3. सब-स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था और अनधिकृत प्रवेश पर उठे सवाल

नईदुनिया प्रतिनिधि, शहडोल। बिजली की आंख-मिचौली और क्वार्टर का कनेक्शन काटे जाने से नाराज एक युवक ने विद्युत सब-स्टेशन में जमकर हंगामा किया। शराब के नशे में युवक ट्रांसफॉर्मर पर चढ़कर बैठ गया और बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करने लगा। घंटों चले इस घटनाक्रम के बाद युवक नीचे उतरा। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्वार्टर की बिजली कटने से था नाराज: नशे की हालत में ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ा युवक

मामला अमलाई थाना क्षेत्र के रूंगटा-साबो स्थित एसईसीएल शारदा ओसीएम की बंद पड़ी खदान की कॉलोनी के सब-स्टेशन का है। जानकारी के अनुसार, रूंगटा निवासी बबलू केवट अपने क्वार्टर की बिजली काटे जाने से नाराज था। क्षेत्र में लगातार बिजली गुल होने से भी वह परेशान बताया जा रहा है इसी नाराजगी के चलते युवक शराब के नशे में सब-स्टेशन परिसर पहुंच गया और वहां लगे ट्रांसफॉर्मर पर चढ़कर बैठ गया।


इस दौरान वह बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज करता रहा। युवक की हरकत देखकर कर्मचारियों ने सुरक्षा के मद्देनजर दूरी बना ली।

सप्लाई लाइन काटी, फिर भी घंटों चलता रहा हंगामा

युवक के ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ने की सूचना के बाद उसकी सुरक्षा को देखते हुए ट्रांसफॉर्मर की बिजली सप्लाई लाइन काट दी गई। इसके बावजूद वह काफी देर तक ट्रांसफॉर्मर के ऊपर बैठा रहा और हंगामा करता रहा। घंटों चले इस घटनाक्रम के बाद आखिरकार युवक नीचे उतर आया।

संवेदनशील परिसर की सुरक्षा पर उठे सवाल: हादसों को न्योता देती लापरवाही

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद विद्युत सब-स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि संवेदनशील विद्युत परिसर में युवक प्रवेश कैसे कर गया और वहां सुरक्षा के क्या इंतजाम थे। ट्रांसफॉर्मर जैसे जोखिम भरे उपकरण पर युवक का चढ़ जाना किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता था। ऐसे में सब-स्टेशन की सुरक्षा और परिसर में अनधिकृत प्रवेश रोकने के इंतजामों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें- सागर हत्याकांड: होटल पैराडाइज के सामने युवक की पाइप से पीट-पीटकर हत्या, घटना CCTV में कैद