• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शहडोल

शहडोल में नाली में घुसी भाजपा मंडल अध्यक्ष की गाड़ी, टायर फटा; आए दिन लोग होते हैं घायल

लोगों ने बताया कि इसे ढंकने की व्यवस्था नहीं की गई है और न ही कोई चेतावनी संकेत लगाया गया है।

By Vinod ShuklaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 04 Nov 2026 10:01:14 AM (IST)Updated Date: Wed, 04 Nov 2026 10:01:14 AM (IST)
शहडोल में नाली में घुसी भाजपा मंडल अध्यक्ष की गाड़ी, टायर फटा; आए दिन लोग होते हैं घायल
नाली  में फंसा कार का अगला पहिया। नईदुनिया

HighLights

  1. आवाजाही वाले इस स्थान पर नाली चेंबर खुला
  2. आए दिन वाहनों के पहिए भी फंस जाते हैं
  3. मेडिकल काॅलेज के डीन बोले- समस्या दूर होगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, शहडोल। यहां के बिरसामुंडा शासकीय मेडिकल काॅलेज की कैजुअल्टी के बाहर खुला नाली चेंबर लोगों के लिए परेशानी और हादसों का कारण बन रहा है।

समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा

जानकारी के अनुसार यहां आए दिन लोग नाली में गिरकर घायल होते हैं और वाहनों के पहिए भी फंस जाते हैं। इसके बावजूद समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

नई गाड़ी का टायर फट गया

ताजा घटना में भाजपा सोहागपुर मंडल अध्यक्ष की गाड़ी मेडिकल काॅलेज की कैजुअल्टी के बाहर खुले नाली चेंबर में जा घुसी। गाड़ी का पहिया नाली में जाने से नई गाड़ी का टायर फट गया। अचानक हुए हादसे के कारण ड्राइवर को परेशानी का सामना करना पड़ा।

आवाजाही वाले इस स्थान पर नाली चेंबर खुला

बताया गया कि यह पहली घटना नहीं है। मरीजों और उनके परिजनों की लगातार आवाजाही वाले इस स्थान पर नाली चेंबर खुला है। लोगों के अनुसार, इसे ढंकने की व्यवस्था नहीं की गई है और न ही कोई चेतावनी संकेत लगाया गया है।


मेडिकल काॅलेज के डीन डा.जीबी रामटेके ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है कि एेसी कोई घटना हुई है।यदि समस्या है तो उसे ठीक कराया जाएगा।

घटना के बाद कोई स्टाफ मौके पर नहीं पहुंचा

घटना के बाद मदद के लिए मेडिकल काॅलेज का कोई स्टाफ मौके पर नहीं पहुंचा। इस स्थिति ने वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। लोगों ने मेडिकल काॅलेज प्रबंधन से खुले चेंबर को तत्काल दुरुस्त कराने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में गाली देने से रोका तो पिता के पेट और बेटी के सीने में मारा चाकू, दो बेटे भी घायल

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।