CBSE 12th Results : परीक्षा के दो महीने पहले की जमकर पढ़ाई और बन गए टॉपर
CBSE 12th Results in Madhya Pradesh : शहडोल में केंद्रीय विद्यालय के 62 बच्चों में से सभी 62 पास हो गए हैं यहां का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है।
By Prashant Pandey
Edited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 13 Jul 2020 03:30:01 PM (IST)
Updated Date: Wed, 15 Jul 2020 08:53:48 AM (IST)

CBSE 12th Results in Madhya Pradesh : शहडोल। परीक्षा आने के केवल 2 महीने पहले जमकर पढ़ाई करने वाले शुभम पाठक अपने स्कूल के टॉपर बन गए हैं। नईदुनिया से बात करते हुए शुभम पाठक ने कहा है कि सामान्य तरीके से वह अपनी पढ़ाई करते थे लेकिन जब एग्जाम आए तो 2 महीने पहले से उन्होंने जमकर पढ़ाई की। स्कूल के अलावा चार से 5 घंटे नियमित अपनी पढ़ाई करते थे। नोट्स बना कर पढ़ाई करते थे। शुभम पाठक के पिता हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं। उनका कहना है कि वे वेपन साइंटिस्ट बनना चाहते हैं और इसके लिए वह काफी मेहनत भी कर रहे हैं। शुभम पाठक ने अपनी सफलता के लिए अपने पिता अपनी मां और अपने महर्षि स्कूल के सभी शिक्षक स्टाफ को श्रेय दिया है, बेटे की सफलता पर परिवार के लोग भी काफी खुश हैं।
100 प्रतिशत रहा शहडोल सेंट्रल स्कूल का परिणाम
शहडोल में केंद्रीय विद्यालय के 62 बच्चों में से सभी 62 पास हो गए हैं यहां का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। वहीं महर्षि स्कूल के 94 विद्यार्थियों में से सभी पास हो गए हैं इसी स्कूल के शुभम पाठक ने टॉपर रहे हैं, उन्होंने 96% अंक प्राप्त किए हैं।
सिवनी में 100 परसेंट रहा नवोदय विद्यालय और सेंट्रल स्कूल का रिजल्ट
सिवनी में नवोदय विद्यालय कान्हीवाड़ा में अध्ययनरत सभी छात्र 12वीं की परीक्षा में सफल हुए हैं। सेंट्रल स्कूल में 66 में से 66 छात्रों को परीक्षा में सफलता मिली है।