• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शहडोल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Crime: बाजार करके लौट रहे व्यापारी से बंदूक की नोक पर लूटपाट, हवाई फायरिंग कर भागे बदमाश

MP Crime: घटना के बाद पुलिस को जानकारी दी गई। इससे बाद पुलिस पहुंची और जांच-पड़ताल कर रही है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध ल...और पढ़ें

By Akash SharmaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Wed, 06 Aug 2025 02:26:58 PM (IST)Updated Date: Wed, 06 Aug 2025 02:26:58 PM (IST)
MP Crime: बाजार करके लौट रहे व्यापारी से बंदूक की नोक पर लूटपाट, हवाई फायरिंग कर भागे बदमाश
Crime: शहडोल में बाजार करके लौट रहे व्यापारी से बंदूक की नोक पर लूटपाट।

HighLights

  1. बिना नंबर की मोटर साइकिल पर सवार थे चार बदमाश।
  2. पीड़ित व्यापारी और पुत्र के हाथ में लगी चोट।
  3. अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज।

नईदुनिया प्रतिनिधि, शहडोल: जिले के गोहपारु थाना क्षेत्र के खनौधी की बाजार करके लौट रहे व्यापारी अनिल कुमार सोनी के साथ रास्ते में बंदूक की नोक पर लूट-पाट हो गई है। चार बदमाश लूटपाट करके भाग गए हैं। इसके बाद पुलिस पहुंची तो बंदूक से चली गोली के पांच खोखे जब्त किए और जांच की जा रही है।

यह घटना मंगलवार की रात 8.00 बजे की है। गोहपारु पुलिस के अनुसार रतहर निवासी अनिल कुमार सोनी अपने पुत्र के साथ खनौधी बाजार करके मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहे थे। रात तकरीबन 8.00 बजे वह जैसे ही मलदा गांव में क्रेशर के पास पहुंचे, तभी एक बिना नंबर की पल्सर मोटर साइकिल में सवार चार बदमाश आए और व्यापारी की मोटर साइकिल के आगे अपनी मोटरसाइकिल अड़ा दिया।


हवाई फायरिंग कर भागे बदमाश

इसके बाद बंदूक की नोक पर लूट-पाट करके भाग गए। व्यापारी अनिल कुमार सोनी ने पुलिस को बताया कि वह गिलिट और चांदी के बने आभूषण व सामान की बिक्री के लिए बाजारों में दुकान लगाते हैं। खन्नौधी बाजार करने के वापस लौट रहे थे तभी गांव के रास्ते में बदमाश मिले और लूटपाट किया।

इसी दौरान कुछ वाहन का मार्ग से निकले तो आरोपितों ने पांच हवाई फायर भी किया, जिसे सुन राहगीर वहां नहीं रुके। पुलिस ने बताया कि व्यापारी एवं उसके पुत्र ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास भी किया,लेकिन वे भागने में सफल रहे। उसी दौरान अनिल कुमार के पुत्र अमन गुप्ता के हाथ में चोट भी लगी है।

ये भी पढ़ें: कूनो नेशनल पार्क से निकले चीते गांव में घुसे, गाय के सामने बछड़े को बनाया शिकार