• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शहडोल

शहडोल में हेलमेट नहीं लगाना पड़ा भारी, एनएच-43 पर तेज रफ्तार ने ली युवकों की जान

यह हादसा बताता है कि हेलमेट और सीटबेल्ट चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि जीवन बचाने की ढाल हैं। सड़क पर नियम टूटने पर सिर्फ कानून नहीं, किसी परिवार क...और पढ़ें

By Vinod ShuklaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 02 Oct 2026 03:38:19 PM (IST)Updated Date: Fri, 02 Oct 2026 03:38:19 PM (IST)
शहडोल में हेलमेट नहीं लगाना पड़ा भारी, एनएच-43 पर तेज रफ्तार ने ली युवकों की जान
सड़क पर नियम टूटने पर सिर्फ कानून नहीं, किसी परिवार की पूरी दुनिया टूट जाती है। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. स्वजनों और लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन किया
  2. एच-43 पर सड़क दुर्घना में हुई थी दुर्घटना
  3. पुलिस चला रही हेलमेट-सीटबेल्ट अभियान

नईदुनिया प्रतिनिधि, शहडोल। एक तरफ पुलिस 28 सितंबर से 8 अक्टूबर तक 10 दिवसीय हेलमेट-सीटबेल्ट अभियान चला रही है। चौराहों और हाईवे पर चेकिंग कर समन शुल्क वसूला जा चुका है,तो दूसरी तरफ बुढ़ार एनएच-43 पर तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की जान ले ली।

एक ने घटनास्थल, दूसरे ने अस्‍पताल में तोड़ा दम

एक युवक लल्लू बैगा (50) निवासी हर्री की घटनास्थल पर मौत हो गई थी,जबकि राजू कुशवाहा (30) निवासी सारंगपुर ने मेडिकल काॅलेज में दम तोड़ा है।

बीच सड़क पर हादसा होने से लोग जुट गए

घटना के बाद लंबा जाम लग गया था, क्योंकि घटना बीच सड़क पर हुई और लोग जमा हो गए थे। मामले की जांच चल रही है कि घटना कैसे हुई है। दोनों युवक हेलमेट भी नहीं लगाए थे। हादसे ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था और चालकों की जिम्मेदारी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।


लोगों ने सड़क पर जमकर विरोध किया

टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद स्वजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया।

सोहागपुर थाना प्रभारी रामायण रावत ने बताया कि हादसे में दोनों मोटरसाइकिल सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। यदि हेलमेट होता तो शायद इतनी चोट नहीं लगती और जान बच जाती।

सिर की चोट की गंभीरता कम हो सकती थी

यदि हादसे के समय हेलमेट पहना होता तो सिर की चोट की गंभीरता कम हो सकती थी।वहीं कार की तेज रफ्तार, ड्राइविंग व्यवहार और नशे की स्थिति की भी जांच जरूरी है, क्योंकि एक चालक की लापरवाही दूसरे की जान जोखिम में डाल देती है।

जीवन की ढाल हैं हेलमेट और सीटबेल्ट

यह हादसा बताता है कि हेलमेट और सीटबेल्ट चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि जीवन बचाने की ढाल हैं। सड़क पर नियम टूटने पर सिर्फ कानून नहीं, किसी परिवार की पूरी दुनिया टूट जाती है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर से छूटी रीवा शटल में दोस्ती, सिहोरा में आई नींद, मोबाइल चुराकर यूपीआई से 20 हजार रुपये निकाले