• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शहडोल

शहडोल में बालिका को गर्म चिमटा से जलाने के मामले में डाॅक्टर की पत्नी पर FIR दर्ज

पुलिस के अनुसार, बालिका उत्तर प्रदेश के बांदा की निवासी है और उसके माता-पिता नहीं हैं। डाॅक्टर दंपती उसे करीब छह माह पहले बांदा से शहडोल लाया था, जहां...और पढ़ें

By Vinod ShuklaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 02 Oct 2026 09:58:19 PM (IST)Updated Date: Fri, 02 Oct 2026 09:58:19 PM (IST)
शहडोल में बालिका को गर्म चिमटा से जलाने के मामले में डाॅक्टर की पत्नी पर FIR दर्ज

HighLights

  1. आठ साल की बालिका के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला
  2. पुख्ता दस्तावेज नहीं होने के कारण बालिका को नहीं सौंपा गया
  3. डाॅक्टर दंपती गलती होने पर गर्म चिमटे से जलाते और पीटते हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, शहडोल। कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 आशीर्वाद कालोनी में जिला अस्पताल में कार्यरत डाॅ. बी प्रजापति की पत्नी शांति उर्फ़ गुड़िया प्रजापति के खिलाफ आठ साल की बालिका के साथ अमानवीय व्यवहार के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।

पुख्ता दस्तावेज नहीं, बालिका को सौंपने से इनकार

बालिका के स्वजन शुक्रवार को बाल कल्याण समिति के कार्यालय पहुंचे, लेकिन उनके पास पुख्ता दस्तावेज नहीं होने के कारण बालिका को उन्हें नहीं सौंपा गया। बालिका ने पुलिस को बताया कि डाॅक्टर दंपती उसे गलती होने पर गर्म चिमटे से जलाते और मारपीट करते हैं।


बाल कल्याण समिति के संरक्षण में सौंप दिया

बुधवार को बालिका डाक्टर के घर से भागकर पड़ोस के एक घर में पहुंची और रोते हुए अपनी ज्यादती की जानकारी दी। इसके बाद मोहल्ले वालों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को बाल कल्याण समिति के संरक्षण में सौंप दिया।

बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष कल्याणी वाजपेयी ने बताया कि बालिका की बहन और उसका पति शहडोल आए थे, लेकिन उनके पास पुख्ता दस्तावेज नहीं थे, जिससे यह साबित हो सके कि यह उनकी बहन है। इसलिए उन्हें वापस भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक डा. संजय अग्रवाल ने कहा कि बालिका के बयान के आधार पर शांति उर्फ़ गुड़िया प्रजापति पत्नी डाॅ. बी आर प्रजापति डाॅ. बीआर प्रजापति दंपती पर एफआईआर दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें- छिंदवाड़ा एसपी अजय पांडे ने कोर्ट में मांगी माफी, गिरफ्तारी वारंट निरस्त; पूर्व आदेश के पालन के लिए 15 दिन की मोहलत