• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शहडोल

प्रयागराज से शहडोल शव लाने के लिए 16 हजार रुपये तय, रास्ते में पेट्रोल डलवाया; लौटने पर मांगे और 3 हजार रुपये

मारपीट के दौरान पुलिस को बुलाया गया तब मामला शांत हुआ। बीच सड़क पर पिता-पुत्र मिलकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट किए, जिससे पूरा परिवार आहत है।

By Vinod ShuklaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 06 Nov 2026 09:54:10 AM (IST)Updated Date: Fri, 06 Nov 2026 09:54:10 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
प्रयागराज से शहडोल शव लाने के लिए 16 हजार रुपये तय, रास्ते में पेट्रोल डलवाया; लौटने पर मांगे और 3 हजार रुपये
कार्तिकेय की शिकायत पर सोहागपुर पुलिस ने की कार्रवाई। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. बाॅबी ट्रेवल्स संचालक ने की मारपीट
  2. सड़क पर पिता-पुत्र ने गाली दी
  3. पिता-पुत्र दोनों पर अपराध दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, शहडोल। संभागीय मुख्यालय में रीवा होटल के सामने वाहन किराए को लेकर विवाद हो गया, जिसमें बाबी ट्रेवल्स संचालक सुनील लांमा और उनके पुत्र प्रथम लांमा ने शोकाकुल परिवार के साथ मारपीट की।

पिता-पुत्र दोनों पर अपराध दर्ज

कोतमा निवासी कार्तिकेय बाजपेई एवं इनकी मां अनीता बाजपेई और इनकी एक रिश्तेदार ममता शुक्ला पत्नी बसंत शुक्ला निवासी प्रयागराज के साथ मारपीट की है। कार्तिकेय वाजपेई की शिकायत पर सोहागपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों पर अपराध दर्ज कर लिया है।

16 हजार रुपये में किराए से वाहन लिया था

पुलिस के अनुसार कार्तिकेय के मामा का चिकित्सालय में निधन हो गया था। यहां से शव का अंतिम संस्कार के लिए प्रयागराज गए थे। शव ले जाने के लिए बाॅबी ट्रेवल्स से 16 हजार रुपये में किराए से वाहन लिया था।


3 हजार रुपये और मांग रहा था

वाहन ले जाते समय बीच रास्ते में वाहन ड्राइवर ने 2 हजार 500 रुपये का ईंधन डलवाया था और आने के बाद यहां भी सुनील लांमा 3 हजार रुपये और मांग रहा था, जबकि 16 हजार रुपये में आने-जाने का किराया तय हुआ था।

पैसा देने से मना करने पर बहस हुई

अतिरिक्त पैसा मांगने पर कार्तिकेय एवं उनके स्वजन ने विरोध किया और अधिक पैसा देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर बहस हुई तो सुनील लांमा और उनके पुत्र प्रथम लांमा मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान पुलिस को बुलाया गया तब मामला शांत हुआ। बीच सड़क पर पिता-पुत्र मिलकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट किए, जिससे पूरा परिवार आहत है।

थाना प्रभारी संजय जायसवाल के अनुसार दोनों पिता-पुत्र ने मारपीट की है, जिनके विरुद्ध अपराध दर्ज कर लिया गया है। आगे जांच जारी है और वैधानिक कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें- जबलपुर-भोपाल हाइवे पर दो छात्रों को कार से टक्कर मारकर 25 मीटर तक घसीटा, हत्या की आशंका

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।