• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शहडोल

शहडोल में 44 ट्रेनी पटवारियों ने परीक्षण काल में की हड़ताल, कारण बताओ नोटिस; क्‍यों न की जाए सेवा समाप्त

जारी आदेश में कहा गया है कि 17 सितंबर एवं 18 सितंबर को सामूहिक अवकाश और 21 सितंबर से कलमबंद हड़ताल की गई।

By Vinod ShuklaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 02 Oct 2026 06:16:32 PM (IST)Updated Date: Fri, 02 Oct 2026 06:16:32 PM (IST)
शहडोल में 44 ट्रेनी पटवारियों ने परीक्षण काल में की हड़ताल, कारण बताओ नोटिस; क्‍यों न की जाए सेवा समाप्त
परिवीक्षाधीन अवधि में हड़ताल और कार्य का बहिष्कार किए जाने से शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न हुई है।

HighLights

  1. पटवारियों पर प्रशासन ने कार्रवाई की
  2. शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न
  3. तीन दिवस में जवाब तलब किया है

नईदुनिया प्रतिनिधि, शहडोल। जिले में सामूहिक अवकाश और कलमबंद हड़ताल करने वाले 44 परिवीक्षाधीन पटवारियों पर प्रशासन ने कार्रवाई की है।

तीन दिवस में जवाब तलब किया है

ब्यौहारी और जयसिंहनगर की अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस में जवाब तलब किया है, साथ ही सेवा समाप्ति की कार्रवाई की चेतावनी दी है।

23 परिवीक्षाधीन पटवारियों को नोटिस

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्यौहारी अर्चना मिश्रा ने तहसील ब्यौहारी के 23 परिवीक्षाधीन पटवारियों को नोटिस जारी किया है।जिन पटवारियों को नोटिस दिया गया है।

21 परिवीक्षाधीन पटवारियों में यह हैं शामिल

23 परिवीक्षाधीन पटवारियों में धनीराम बैगा, नान सिंह डाबर, अभिषेक शर्मा, प्रमोद पासी, शिवेन्द्र प्रताप सिंह, संदीप तिवारी, सौरभ पाण्डेय, प्रदीप नारायण तिवारी, आलोक सिंह, शिवांगी सिंह, सेजल साहू, हनी खान, आकांक्षा सिसोदिया, निहारिका सिंह, श्रजल पाण्डेय,रितेश गोस्वामी, राहुल भास्कर, दीक्षा मिश्रा, रेखा काशीरामका, रितिका साहू, जयश्री पाण्डेय, जया टेकाम और अखंड प्रताप सिंह शामिल हैं।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर काजोल सिंह ने तहसील जयसिंहनगर के 21 परिवीक्षाधीन पटवारियों को नोटिस जारी किया है। इनमें आदर्श सिंह, अंशुमन द्विवेदी, दिवाकर रजक, निर्मल सिंह, रोहित परमार, शुभम राउत, प्रसून आर.के. शुक्ला, अदम्य त्रिपाठी, ओम प्रकाश पांडे, सुलेखा सिंह,अंजलि चौकसे, अभिषेक कुमार रौतेल, वर्षा तिवारी, प्रदीप कुमार द्विवेदी, धर्मेन्द्र सिंह, दर्शना पटवा, रोहिणी उइके, बिंदेश्वरी कुडापे, दिव्या दास पनिका, गायत्री सिंह और मेघा वाईकर शामिल हैं।


शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न

जारी आदेश में कहा गया है कि 17 सितंबर एवं 18 सितंबर को सामूहिक अवकाश और 21 सितंबर से कलमबंद हड़ताल की गई। परिवीक्षाधीन अवधि में हड़ताल और कार्य का बहिष्कार किए जाने से शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न हुई है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर से छूटी रीवा शटल में दोस्ती, सिहोरा में आई नींद, मोबाइल चुराकर यूपीआई से 20 हजार रुपये निकाले