• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शहडोल

शहडोल में बहन के साथ सो रही किशोरी को उठा ले गया तेंदुआ, 300 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव

अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सहित पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। जंगली जानवर के हमले की पुष्टि होने के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

By Vinod ShuklaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 04 Nov 2026 10:16:18 AM (IST)Updated Date: Wed, 04 Nov 2026 10:16:18 AM (IST)
शहडोल में बहन के साथ सो रही किशोरी को उठा ले गया तेंदुआ, 300 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव
ग्रामीणों ने सुबह करीब चार बजे घटना की सूचना ब्यौहारी पुलिस को दी।

HighLights

  1. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है
  2. वन विभाग और पुलिस तेंदुए की तलाश में जुटी
  3. घर में कहीं भी दरवाजा नहीं लगा था

नईदुनिया प्रतिनिधि, शहडोल। जिले में जंगली जानवरों का आतंक एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। ब्यौहारी थाना क्षेत्र के तगावर गांव के बिजाहरा टोला में घर के बाहर परछी में अपनी बहन के साथ सो रही 15 वर्षीय किशोरी को तेंदुआ उठाकर ले गया।

टीमें तेंदुए की तलाश में जुटी

कुछ देर बाद घर से करीब 300 मीटर दूर झाड़ियों में उसका क्षत-विक्षत शव मिला। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। वन विभाग और पुलिस की टीमें तेंदुए की तलाश में जुटी हैं।

तड़के तेंदुआ घर में घुसा

सरस्वती सिंह गोंड अपनी बहन के साथ घर की परछी में सो रही थी। उनकी मां घर के अंदर बने कमरे में सो रही थीं। बताया गया कि घर में दरवाजा नहीं लगा था। इसी दौरान तड़के तेंदुआ घर में घुसा और सरस्वती को उठाकर ले गया।


नींद खुली तो बिस्तर पर सरस्वती नहीं मिली

सुबह जब साथ सो रही बहन की नींद खुली तो बिस्तर पर सरस्वती नहीं मिली। उसने मां को जगाया। इसके बाद मां-बेटी ने उसकी तलाश शुरू की। घर से कुछ दूरी पर कंबल मिला, जबकि करीब 300 मीटर दूर झाड़ियों में सरस्वती का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ।

थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे

ग्रामीणों ने सुबह करीब चार बजे घटना की सूचना ब्यौहारी पुलिस को दी। संवेदनशील मामला होने के कारण थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी।

जंगली जानवर के हमले की पुष्टि

आसपास के थानों से भी पुलिस बल बुलाया गया। अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सहित पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। जंगली जानवर के हमले की पुष्टि होने के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

वन मंडल अधिकारी तरुणा वर्मा ने बताया कि यह वन क्षेत्र से लगा इलाका है। घर में दरवाजा नहीं होने के कारण तेंदुआ अंदर घुसा और किशोरी को उठा ले गया।

सहायता राशि जल्द उपलब्ध कराने की प्रक्रिया

पिता शिवचरण महाराष्ट्र में मजदूरी करते हैं। घर में मां और दो बेटियां थीं। वन विभाग की ओर से नियमानुसार मिलने वाली सहायता राशि जल्द उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जा रही है।

ग्रामीणों में भारी आक्रोश और भय

घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश और भय है। बड़ी संख्या में ग्रामीण तेंदुए की तलाश में जुटे हैं। वन विभाग और पुलिस की कई टीमें आसपास के जंगलों और संभावित ठिकानों पर खोज अभियान चला रही हैं।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में कुलगुरु 70 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा पार करने के बावजूद पद पर बने रहे, हाई कोर्ट का नोटिस

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।