MP Board Result Shahdol: इस बार प्रदेश की सूची से बाहर हुआ शहडोल, जिले की मेरिट में प्राइवेट स्कूलों की बल्ले बल्ले
2024 में शहडोल में कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम 55.39 प्रतिशत रहा है जबकि पिछले साल 68.92 प्रतिशत था इस तरह से दसवीं का रिजल्ट नीचे आया है।
By Neeraj Pandey
Edited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Wed, 24 Apr 2024 07:58:47 PM (IST)
Updated Date: Wed, 24 Apr 2024 07:58:47 PM (IST)
2024 में प्रदेश की मेरिट सूची से बाहर हुआ शहडोलHighLights
- 2024 में प्रदेश की मेरिट सूची से बाहर हुआ शहडोल
- जिले की मेरिट लिस्ट में प्राइवेट स्कूलों की बल्ले बल्ले
- 10वीं में 55.39 व 12वीं में 58.03 प्रतिशत रहा जिले का परिणाम
नईदुनिया प्रतिनिधि शहडोल: माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 24 अप्रैल बुधवार को कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी। इस बार प्रदेश की प्रवीण्यता सूची में जिले के किसी भी स्कूल के विद्यार्थी का नाम नहीं आया जिसके चलते निराशा हुई है। हालांकि जिले की मैरिट में प्राइवेट स्कूलों के बच्चों ने सबसे ज्यादा बाजी मारी। जिला मुख्यालय के अजाक कन्या स्कूल घरौला, उत्कृष्ट रघुराज व रघुराज स्कूल क्रमांक एक के साथ साथ शासकीय स्कूल अमलाई ने जिले की मैरिट में अपना नाम दर्ज करा लिया है।
इस बार कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम 55.39 प्रतिशत रहा है जबकि पिछले साल 68.92 प्रतिशत था इस तरह से दसवीं का रिजल्ट नीचे आया है। जबकि कक्षा 12वीं में इस साल 58.03 प्रतिशत रिजल्ट रहा जो पिछले साल की तुलना में छह प्रतिशत से ज्यादा है। पिछले साल 12वीं का रिजल्ट 52.89 प्रतिशत था।
दसवीं की जिले की मैरिट सूची में इनके नाम
बाेर्ड परीक्षा की 10वीं कक्षा की जिले की मैरिट सूची में आयुष केवट पिता सूरज बली केवट सरस्वती स्कूल बुढार, रिषभ पांडेय पिता राजेश कुमार पांडेय भारतीयम स्कूल ब्यौहारी तथा शिवांशी पांडेय पुत्री नरेंद्र पांडेय सतगुरू पब्लिक स्कूल शहडोल का नाम है।
![naidunia_image]()
12वीं की सूची में जिले में इनका गौरव
विद्यार्थी का नाम- स्कूल
- जागृति सिंह तोमर राजपूत- हा.से.स्कूल अमरहा
- रिषिराज शर्मा ज्ञानोदय- हा.से.स्कूल पुलिस लाइन शहडाेल
- स्तुति द्विवेदी- टाइम पब्लिक स्कूल शहडोल।
- हर्ष मिश्रा- टाइम पब्लिक स्कूल शहडोल
- अंशिका केशरी -टाइम पब्लिक स्कूल शहडोल
- परी जैन -विद्यासागर इंग्लिश स्कूल बुढार
- आकांक्षा गुप्ता- उत्कृष्ट विद्यालय रघुराज क्रमाक दो शहडोल
- अनुज सोनी -शासकीय रघुराज स्कूल क्रमांक एक शहडोल
- अंजलि गुप्ता -भारतीयम स्कूल ब्यौहारी
- अखंड रजक -शासकीय हा.से. स्कूल अमलाई
- प्रभा सिंह -शासकीय टीडब्ल्यूडी हासे स्कूल शहडोल