• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शहडोल

शहडोल में पुलिस को देख भागे चार युवक, तालाब में कूदे, तीन की मौत; परिजनों ने किया हंगामा

शहडोल में सोमवार रात चौपाटी के पीछे तालाब में चार युवक कूद गए। गश्ती पुलिस को देखकर भागे युवकों में से तीन की डूबने से मौत हो गई, एक घायल है।

By Vinod ShuklaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 09 Nov 2026 10:27:42 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Nov 2026 10:52:47 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
शहडोल में पुलिस को देख भागे चार युवक, तालाब में कूदे, तीन की मौत; परिजनों ने किया हंगामा
शहडोल कोतवाली के पास तालाब हादसा

HighLights

  1. चौथा युवक पंकज अस्पताल में भर्ती
  2. मृतक कांग्रेस भवन के पीछे के निवासी
  3. परिजनों ने पुलिस पर लगाया आरोप

नईदुनिया प्रतिनिधि, शहडोल। संभागीय मुख्यालय शहडोल में सोमवार की रात चौपाटी के पीछे तालाब में चार युवक कूद गए। इस हादसे में तीन की मौत हो गई है और एक घायल है, जिसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायल युवक पंकज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

naidunia_image

पुलिस के अनुसार सभी युवक गश्ती पुलिस को देखकर तालाब की ओर भागे और कूद गए। एक युवक तुरंत मिल गया था, लेकिन तीन लापता हो गए थे, जिनके बाद में शव मिले हैं। मृतक युवकों की पहचान कांग्रेस भवन के पीछे शहडोल निवासी दुर्गेश वंशकार, समीर वंशकार और गौरव वंशकार के रूप में हुई है।


खा-पी रहे थे युवक, पुलिस देखकर भागे

पुलिस के अनुसार युवक चौपाटी के पीछे बैठकर खा-पी रहे थे। इस दौरान वहां गश्ती पुलिस पहुंची तो उसे देखकर युवक तालाब की ओर भागे और कूद गए। पुलिस के डर से भागे तीन युवक समीर, गौरव और दुर्गेश तालाब में कूद गए और लापता हो गए, जबकि एक युवक बाहर ही मिल गया था। घटना कोतवाली अंतर्गत चौपाटी के पीछे झूला पुल के पास स्थित तालाब की है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस और स्थानीय लोगों ने युवकों की तलाश शुरू की। देर रात तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद तीनों के शव बरामद किए गए।

परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने आरोपों से किया इनकार

इस बीच युवकों के स्वजन और मोहल्ले के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और जमकर हंगामा किया। पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस ने जानबूझकर खदेड़ा है, जिसके डर से युवक तालाब में कूदे और उनकी जान चली गई। वहीं कोतवाली थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि गश्ती पुलिस को देखने के बाद युवक खुद भागे हैं और इसी दौरान तालाब की ओर चले गए। पुलिस ने खदेड़ा नहीं है, रोज की तरह गश्त करने गई थी।

यह भी पढ़ें- शहडोल में तहसीलदार जूते पहनकर करते रहे गोवर्धन पूजा, पोस्ट वायरल; सोशल मीडिया पर विवाद

युवक वहां बैठकर खा-पी रहे थे और डर के मारे अचानक पुलिस को देखकर तालाब की ओर भागे और उसमें गिर गए, जिसके कारण यह घटना हुई। तीन युवकों के शव मिल गए हैं और एक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

युवकों के स्वजनों ने अस्पताल में भी जमकर हंगामा किया

झूला पुल के पास पानी में डूबने से तीन युवकों की मौत के बाद जिला चिकित्सालय में तनावपूर्ण स्थिति निर्मित हो गई। मृतकों के परिजनों ने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। परिजनों का आरोप है कि युवकों के डूबने के करीब एक घंटे बाद NDRF मौके पर पहुंची और जिला चिकित्सालय लाए जाने के बाद भी डॉक्टर मौजूद नहीं थे। घटना को लेकर अस्पताल परिसर में आक्रोश का माहौल है। स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।