• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शहडोल

शहडोल के ब्यौहारी में पिता ने की कुल्हाड़ी से बेटे की हत्या, खेत में काम के दौरान विवाद में वारदात

आसपास के लोगों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। सूचना पर एसडीओपी रिषभ झारी और थाना प्रभारी अभिषेक मिश्रा मौक...और पढ़ें

By Vinod ShuklaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 02 Oct 2026 10:07:22 PM (IST)Updated Date: Fri, 02 Oct 2026 10:07:22 PM (IST)
शहडोल के ब्यौहारी में पिता ने की कुल्हाड़ी से बेटे की हत्या, खेत में काम के दौरान विवाद में वारदात

HighLights

  1. आरोपी जंगल की ओर भाग गया
  2. पुलिस कर रही है हत्‍यारे पिता की तलाश
  3. पुलिस ने मामला दर्ज कि‍या है

नईदुनिया प्रतिनिधि, शहडोल। जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम कोठिया में शुक्रवार शाम एक पिता ने अपने ही बेटे की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना गांव के पास खेत में हुई। वारदात के बाद आरोपी जंगल की ओर भाग गया, जिसे पुलिस तलाश रही है।

पिता ने गले पर कुल्हाड़ी से वार किया

पुलिस के अनुसार मृतक का नाम सिंह राज सिंह गोड (28 ) है। आरोप है कि उसके पिता नन्द कुमार ने गले पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की।

घर के पास खेत में काम कर रहा था

थाना प्रभारी अभिषेक मिश्रा ने बताया कि पिता-पुत्र के बीच पिछले एक साल से विवाद चल रहा था। दोनों आए दिन लड़ाई-झगड़ा करते थे। शुक्रवार को मृतक घर के पास खेत में काम कर रहा था, उसी दौरान विवाद हुआ।


पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई

पिता ने कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए, जिससे पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में प्रेम विवाह के बाद बीमा की रकम का लालच, दो माह की गर्भवती थी; पिकअप से कुचलवाया