• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शहडोल

शहडोल में काॅपर केबल चुराने वाला दिल्ली का संगठित गिरोह बेनकाब, 4 स्कूटर समेत 17 गिरफ्तार

प्रभावित रेलखंडों बुढार-सिंहपुर-शहडोल में लगातार निगरानी, पेट्रोलिंग, एम्बुश और स्थानीय मुखबिर तंत्र के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही...और पढ़ें

By Vinod ShuklaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 15 Sep 2026 08:00:39 PM (IST)Updated Date: Tue, 15 Sep 2026 08:00:39 PM (IST)
शहडोल में काॅपर केबल चुराने वाला दिल्ली का संगठित गिरोह बेनकाब, 4 स्कूटर समेत 17 गिरफ्तार
पुलिस की गिरफ्त में काॅपर वायर चोरी के आरोपित। नईदुनिया

HighLights

  1. अनूपपुर में किराए के मकान लेकर करते थे रेकी
  2. चोरी का माल चांदनी चौक की कबाड़ मंडी में बेचते थे
  3. सिग्नल सिस्टम फेल होने और हादसे की आशंका बढ़ गई

नईदुनिया प्रतिनिधि,शहडोल। बुढार, सिंहपुर, छादा एवं शहडोल क्षेत्र में रेलवे की कापर केबल चोरी की लगातार हो रही घटनाओं पर रेलवे सुरक्षा बल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली के संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है।

आपीएफ और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त बिलासपुर के मार्गदर्शन में आपीएफ की विशेष टीम और आरपीएफ पोस्ट अनूपपुर की संयुक्त कार्रवाई में 10 चोरों और चोरी का माल खरीदने वाले 7 रिसीवरों सहित कुल 17 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। चोरी में इस्तेमाल 4 स्कूटर भी जब्‍त किए गए हैं।

रात में मौका पाकर केबल काटकर चोरी कर लेते थे

जांच में सामने आया है कि आरोपित दिल्ली से आकर अनूपपुर क्षेत्र में किराए के मकान लेकर रह रहे थे। दिन में स्कूटर से घूम-घूमकर रेलवे ट्रैक किनारे लगी कापर केबल और तांबे की अन्य सामग्री की रेकी करते थे और रात में मौका पाकर केबल काटकर चोरी कर लेते थे।


दिल्ली के चांदनी चौक स्थित कबाड़ मंडी में बेचा जाता था

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि चोरी की रेलवे संपत्ति को दिल्ली के चांदनी चौक स्थित कबाड़ मंडी में बेचा जाता था।आपीएफ द्वारा प्रभावित रेलखंडों बुढार-सिंहपुर-शहडोल में लगातार निगरानी, पेट्रोलिंग, एम्बुश और स्थानीय मुखबिर तंत्र के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।

केबल एवं अन्य तांबे की रेलवे सामग्री भी बरामद

सूचना के आधार पर की गई घेराबंदी में दो आरोपितों को ट्रेन से भागते समय उमरिया से पकड़ा गया, वहीं एक आरोपित को गाजियाबाद स्थित उसके निवास से दबोचा गया।आरोपितों की निशानदेही पर चोरी की गई कापर केबल एवं अन्य तांबे की रेलवे सामग्री भी बरामद की गई है।

सिग्नल सिस्टम फेल होने और हादसे की आशंका

आपीएफ अधिकारियों ने बताया कि रेलवे संपत्ति की चोरी रेल परिचालन की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है। केबल चोरी से सिग्नल सिस्टम फेल होने और हादसे की आशंका बढ़ जाती है। मामले में रेलवे संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और चोरी का माल खरीदने वाले अन्य कबाड़ियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर के वास्तुशास्त्री की कार में लगाई आग, पड़ोसियों ने फोन करके दी सूचना