• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शहडोल

शहडोल पुलिस में फेरबदल, कोतवाली और बुढार समेत 5 थानों की बदली कमान

इस आदेश के बाद जिले के प्रमुख थानों खासकर कोतवाली और बुढार जैसे बड़े थानों में नए चेहरे आ गए हैं।

By Vinod ShuklaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 29 Sep 2026 10:09:23 PM (IST)Updated Date: Tue, 29 Sep 2026 10:09:23 PM (IST)
शहडोल पुलिस में फेरबदल, कोतवाली और बुढार समेत 5 थानों की बदली कमान

HighLights

  1. एसपी डाॅ. संजय अग्रवाल ने जारी किया आदेश
  2. तत्काल प्रभाव से सभी अधिकारियों की नई पदस्थापना
  3. आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश

नईदुनिया प्रतिनिधि शहडोल। जिले की कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक डाॅ. संजय अग्रवाल ने सोमवार को प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 5 निरीक्षकों के प्रभार में बड़ा फेरबदल किया है।

अजाक, गोहपारू, महिला थाना, कोतवाली और बुढार में बदलाव

जारी आदेश के तहत अजाक, गोहपारू, महिला थाना, कोतवाली और बुढार थानों के प्रभारियों को बदला गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

एसपी कार्यालय से जारी आदेश

एसपी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार अजाक थाना प्रभारी निरीक्षक हेम सिंह पैंदो को अब बुढार थाना प्रभारी बनाया गया है।

राजकुमार मिश्रा को कोतवाली थाना की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

गोहपारू थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार मिश्रा को कोतवाली थाना की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश नारायण शर्मा अब गोहपारू थाना प्रभारी होंगे।

राघवेन्द्र तिवारी को अजाक थाना प्रभारी बनाया गया

कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राघवेन्द्र तिवारी को अजाक थाना प्रभारी बनाया गया है। बुढार थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार जायसवाल को महिला थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें- नीट में देरी ने उलझाया, जबलपुर में 30 सितंबर तक खत्म होगी ऑफलाइन काउंसलिंग; प्रवेश के लिए अंतिम अवसर