• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शहडोल

शहडोल में व्यापारी की मौत के बाद चक्काजाम, ग्रामीणों ने रोके कोयला वाहन, सड़क पर बैठकर प्रदर्शन

शहडोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 13 में सड़क हादसे में कपड़ा व्यापारी महमूद की मौत के बाद स्थानीय लोगों का आक्रोश भड़क उठा।

By Vinod ShuklaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 15 Nov 2026 05:31:16 PM (IST)Updated Date: Sun, 15 Nov 2026 05:31:16 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
शहडोल में व्यापारी की मौत के बाद चक्काजाम, ग्रामीणों ने रोके कोयला वाहन, सड़क पर बैठकर प्रदर्शन
अमलाई में कपड़ा व्यापारी की मौत पर गुस्सा।

HighLights

  1. अमलाई में कपड़ा व्यापारी की मौत पर गुस्सा
  2. वार्डवासियों ने रोके कोयला लोड भारी वाहन
  3. मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे लोग

नईदुनिया प्रतिनिधि, शहडोल। जिले के अमलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 13 में सड़क हादसे में कपड़ा व्यापारी महमूद की मौत के बाद स्थानीय लोगों का आक्रोश भड़क उठा। हादसे से नाराज वार्डवासियों ने एसईसीएल की कोल साइडिंग जाने वाले कोयला लोड भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया और सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों ने सड़क निर्माण और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई।

भारी वाहनों की आवाजाही और बदहाल सड़क से नाराजगी

स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड से होकर लगातार कोयला लोड भारी वाहनों की आवाजाही होती है। इसके बावजूद सड़क की स्थिति में सुधार के लिए जिम्मेदार विभागों और प्रबंधन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है।


सड़क की बदहाल स्थिति और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण क्षेत्र के लोगों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बीती रात हुए हादसे में कपड़ा व्यापारी महमूद की जान चली गई, जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

यह भी पढ़ें- शहडोल का ब्यौहारी छावनी में तब्दील, CM के कार्यक्रम से पहले 1500 पुलिसकर्मी तैनात, 5 जिलों की पुलिस शामिल

ठोस निर्णय तक जारी रहेगा विरोध

घटना के विरोध में वार्डवासियों ने कोल साइडिंग जाने वाले भारी वाहनों को रोककर धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि जब तक सड़क निर्माण और मृतक के परिवार को मुआवजा देने के संबंध में ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

जीएम और पालिका अध्यक्ष को बुलाने की मांग

सूचना मिलने पर अमलाई थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं नगर पालिका के कर्मचारी और नायब तहसीलदार मनोज सिंह भी धरना स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं।

इस दौरान वार्डवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष और एसईसीएल के जीएम को मौके पर बुलाने की मांग की, ताकि सड़क निर्माण और मुआवजे को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों के सामने निर्णय हो सके।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।