• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शहडोल

'गलती होने पर गर्म चिमटे से जलाते हैं डॉक्टर दंपती', शहडोल में 8 वर्षीय बच्ची ने घर से भागकर लोगों से मांगी मदद

शहडोल में डॉक्टर के घर रह रही आठ वर्षीय बच्ची ने मारपीट और गर्म चिमटे से दागने का आरोप लगाया। पुलिस ने बच्ची को संरक्षण में लेकर मेडिकल कराया।

By Vinod ShuklaEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 01 Oct 2026 10:31:55 AM (IST)Updated Date: Thu, 01 Oct 2026 12:14:50 PM (IST)
'गलती होने पर गर्म चिमटे से जलाते हैं डॉक्टर दंपती', शहडोल में 8 वर्षीय बच्ची ने घर से भागकर लोगों से मांगी मदद
शहडोल में 8 वर्षीय बच्ची ने मांगी मदद। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. आठ वर्षीय बच्ची ने डॉक्टर के घर मारपीट का आरोप लगाया।
  2. बच्ची ने गर्म चिमटे से दागने का भी आरोप लगाया।
  3. मोहल्ले में रोते हुए पहुंची बच्ची ने मदद मांगी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, शहडोल : शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 आशीर्वाद कॉलोनी में जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर के घर में 8 साल की बच्ची के साथ कथित अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। बुधवार शाम बच्ची रोते हुए मोहल्ले में पहुंची और लोगों से मदद की गुहार लगाई।

बांदा से लाए थे बच्ची, कराते थे घर का काम

स्थानीय लोगों के अनुसार बच्ची उत्तर प्रदेश के बांदा की रहने वाली है। उसके माता-पिता नहीं हैं। आरोप है कि डॉक्टर दंपति करीब 5-6 माह पहले उसे बांदा से शहडोल लाए थे और घर में छोटी बच्ची की देखरेख के नाम पर रखा था। बच्ची का आरोप है कि उससे झाड़ू-पोछा और घर का काम कराया जाता था और विरोध करने पर मारपीट की जाती थी।


गर्म चिमटे से दागने का आरोप

बच्ची ने डॉक्टर की पत्नी पर गर्म चिमटे और अन्य गर्म वस्तु से दागने का आरोप लगाया है। उसकी पीठ पर जलने और चोट के निशान भी बताए जा रहे हैं। मोहल्ले वालों ने उसे रोते देख पुलिस को सूचना दी।

डॉक्टर ने रिश्तेदार बताकर दी सफाई

सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को संरक्षण में लेकर थाने लाई। पुलिस ने जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ बीआर प्रजापति को भी पूछताछ के लिए बुलाया । डॉक्टर ने बच्ची को अपनी पत्नी की रिश्तेदार बताते हुए कहा कि वह घूमने के लिए शहडोल आई है।

मेडिकल परीक्षण के बाद होगी कार्रवाई

कोतवाली प्रभारी राघवेन्द्र तिवारी ने बताया कि बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। उसके परिजनों और बाल संरक्षण अधिकारियों को सूचना दी गई है। आरोपों की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट और जांच के बाद ही होगी, जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- शहडोल में तीन तलाक देकर महिला को घर से निकाला, पेंड्रा थाने में केस दर्ज, MP. भेजी डायरी