• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शहडोल

शहडोल में रिश्वत के वीडियो पर एएसआई और लापरवाही पर हेड कांस्टेबल को एसपी ने किया सस्पेंड

वायरल वीडियो में एएसआई हाईवे पर भूसे की बोरियों से लदे पिकअप वाहन को रोककर चालक से बातचीत करते और कथित तौर पर रुपये लेते दिखाई दे रहे हैं।

By Vinod ShuklaEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 09 Oct 2026 09:15:31 AM (IST)Updated Date: Fri, 09 Oct 2026 09:21:59 AM (IST)
शहडोल में रिश्वत के वीडियो पर एएसआई और लापरवाही पर हेड कांस्टेबल को एसपी ने किया सस्पेंड
चेतराम और जवाहरलाल राय।

HighLights

  1. सोहागपुर थाने के एएसआई का पिकअप ड्राइवर से रुपये लेते वीडियो वायरल
  2. बुढार थाने के प्रधान आरक्षक पर वारंटी तलाश में लापरवाही का आरोप
  3. इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने निलंबन की कार्रवाई की है

नईदुनिया प्रतिनिधि, शहडोल। पुलिस अधीक्षक डा. संजय कुमार अग्रवाल ने संदिग्ध आचरण और अनुशासनहीनता के मामलों में सख्त कार्रवाई करते हुए दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार सोहागपुर थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक जवाहरलाल राय को मालवाहक वाहन चालक से कथित तौर पर रुपये लेते हुए वीडियो सामने आने के बाद निलंबित किया गया है।

उन्हें थाना ब्यौहारी से संबद्ध किया गया है। वायरल वीडियो में एएसआई हाईवे पर भूसे की बोरियों से लदे पिकअप वाहन को रोककर चालक से बातचीत करते और कथित तौर पर रुपये लेते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद मामला पुलिस विभाग में चर्चा में आ गया। कुछ पुराने वीडियो में भी मालवाहक वाहनों को रोकते हुए दिखाई देने के दावे किए जा रहे है।


लापरवाही पर एसपी ने लिया एक्शन

इसी तरह बुढार थाने के प्रधान आरक्षक चेतराम कौशिक को भी निलंबित किया गया है। पुलिस के अनुसार उन्होंने थाना प्रभारी को जानकारी दिए बिना कंप्यूटर ऑपरेटर के माध्यम से वारंटी की तलाश के लिए रवानगी दर्ज कराई, लेकिन वापस लौटने के बाद वारंटी की तलाश नहीं की।

साथ ही विवेचना संबंधी आवश्यक रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की गई। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने निलंबन की कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें- शहडोल के ब्यौहारी में पिता ने की कुल्हाड़ी से बेटे की हत्या, खेत में काम के दौरान विवाद में वारदात